Whatsapp Image 2026 04 28 At 30346 Pm 1777370308


]

Whatsapp Image 2026 04 28 At 30346 Pm 1777370308
कुरुक्षेत्र के थाना सदर थानेसर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर खानपुर कोलियां के पास आज दोपह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार अचानक डिवाडइर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बृजभूषण(83), उनकी पत्नी कांता(80) और भारत के रूप में हुई है, जोकि दिल्ली के नागलोई इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। बेटा गंभीर रूप से घायल हादसे में बृजभूषण का बेटा तरुण(53) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए शाहाबाद आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों दिल्ली नंबर की होंडा अमेज कार (DL 2C AW 2739) में होकर दिल्ली से आज दोपहर करीब एक बजे रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर भारत चला रहा था। जैसे ही गाड़ी हाईवे पर खानपुर कोलियां के पास पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। दिल्ली में परिजनों को किया सूचित हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना सदर थानेसर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने बृजभूषण, उनकी पत्नी कांता और भारत को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में बृजभूषण के बेटे तरुण को गंभीर चोटों आई है, जिसके चलते उसे शाहाबाद स्थित आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार तरूण की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शवों को एलएनजेपी अस्पताल की मोचर्री में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनके आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×