इंस्टाग्राम के जरिए फतेहाबाद की महिला से ठगे 2.36 लाख:ऑनलाइन बिजनेस का दिया झांसा; दिल्ली-यूपी से तीन आरोपी पकड़े

]

Whatsapp Image 2026 08 04 At 25129 Pm
इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिजनेस का विज्ञापन देखकर निवेश करना फतेहाबाद की एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले पार्सल भेजने का झांसा दिया और फिर मुंबई एयरपोर्ट पर पार्सल फंसने, विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में बदलने, ज्यादा वजन और परमिट बनवाने जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 2 लाख 36 हजार 500 रुपए ठग लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख रुपए नकद, 7 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक और 2 मोहर बरामद की हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल देव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिपालपुर (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) निवासी रजनीश, बिलखी महोबा (उत्तर प्रदेश) निवासी अभिषेक राजपूत और खरका, जालौन (उत्तर प्रदेश) निवासी नर सिंह के रूप में हुई है। बरामद नकदी में रजनीश से 30 हजार रुपए, जबकि अभिषेक राजपूत और नर सिंह से 35-35 हजार रुपए बरामद किए गए। इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क पुलिस के अनुसार गांव कुकड़ांवाली निवासी पूनम ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के जरिए संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा मुनाफा दिलाने और पार्सल भेजने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपियों ने पार्सल के मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिए जाने, उसमें विदेशी मुद्रा होने, उसे भारतीय मुद्रा में बदलवाने, पार्सल का वजन अधिक होने और परमिट बनवाने जैसे बहाने बनाकर अलग-अलग चरणों में पैसे मांगे। साथ ही कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर महिला से विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.36 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद में 3 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    7 साल में 274 भगोड़ों को भारत लाया गया:₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच; सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण

    ] नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले 7 वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है। यह आंकड़ा साल 2004 से…

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    ] Hindi News National Air India Flight Turbulence Video; Phuket Delhi Airplane | Emergency Touchdown 4 मिनट पहले कॉपी लिंक टर्बुलेंस से फ्लाइट की सीलिंग डैमेज हो गई। घायलों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    7 साल में 274 भगोड़ों को भारत लाया गया:₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच; सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण

    7 साल में 274 भगोड़ों को भारत लाया गया:₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच; सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण

    इंस्टाग्राम के जरिए फतेहाबाद की महिला से ठगे 2.36 लाख:ऑनलाइन बिजनेस का दिया झांसा; दिल्ली-यूपी से तीन आरोपी पकड़े

    इंस्टाग्राम के जरिए फतेहाबाद की महिला से ठगे 2.36 लाख:ऑनलाइन बिजनेस का दिया झांसा; दिल्ली-यूपी से तीन आरोपी पकड़े

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    Asmita Dey Gold Medalist Welcome

    Asmita Dey Gold Medalist Welcome

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi
    ×