]
नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।
इस बार परीक्षा 30 अगस्त को होनी है। इसके लिए 2.73 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.5% ज्यादा है। परीक्षा देशभर के 340 शहरों के लगभग 1300 सेंटर्स पर होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा के पूरे इकोसिस्टम की सुरक्षा पुख्ता करना शुरू कर दिया है।
इसके लिए 7.5 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इसमें एनटीए मुख्यालय समेत संवेदनशील जगहों पर 24 घंटे सिक्योरिटी दी जाएगी।
यह टेंडर 25 जुलाई को जारी हुआ है। 17 अगस्त को बोलियां खोली जाएंगी। जो भी एजेंसी नियुक्त होगी, उसे दो साल काम मिलेगा।

ये बदलाव: फिंगर प्रिंट नहीं मिले तो आंखों की पुतली स्कैन कर देंगे एंट्री
- आधार की जांच: आवेदन और एग्जाम के दिन ‘आधार’ आधारित वैरिफिकेशन होगा। बायोमीट्रिक जांच होगी। इसके लिए छात्रों को 2-3 घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। फिंगरप्रिंट न मिलने पर आईरिस (आंखों की पुतली) स्कैन की जाएगी।
- एकस्ट्रा सिक्योरिटी: 60,000 से ज्यादा कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी, सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षक लाइव निगरानी करेंगे।
- क्वेश्चनर पेपर: परीक्षा के कुल 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) को अलग-अलग सेक्शन (ए, बी, सी) में बांटा है। हर सेक्शन को हल करने के लिए समय मिलेगा। एक बार सेक्शन सबमिट होने या उसका समय समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी उस पर वापस नहीं लौट सकेंगे।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 नंबर दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 नंबर (25% नेगेटिव मार्किंग) काटा जाएगा। जिन प्रश्नों का जवाब नहीं दिया, उनके लिए 0 नंबर होगा।
- इमरजेंसी: यदि किसी केंद्र पर तकनीकी खराबी या सर्वर समस्या के कारण इमरजेंसी स्थिति बनती है, तो त्वरित बैकअप व्यवस्था की जाएगी।




