breaking information dwell updates headlines 24 july delhi rajasthan maharashtra mp cg uttar pradesh


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking Information Dwell Updates Headlines 24 July Delhi Rajasthan Maharashtra Mp Cg Uttar Pradesh

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Logo Composite 1784906669

ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को बहुडा यात्रा शुरू हुई। यह भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर वापसी की यात्रा है। तीनों गुंडिचा मंदिर में एक हफ्ते तक रहने के बाद वापस लौटते हैं। लाखों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के रथ खींचने शुरू किए।

रथ खींचने की शुरुआत देवताओं की पारंपरिक ‘पहांडी’ यात्रा (गुंडिचा मंदिर से रथों तक जुलूस) और पुरी के नाममात्र के राजा गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव द्वारा ‘छेरा पहरा’ (सफाई) की रस्म पूरी होने के बाद हुई थी।

इधर, शुक्रवार शाम को ओडिशा पुलिस के मुताबिक देवी सुभद्रा का रथ खींचते समय दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पुरी रथ यात्रा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने मंजूर किया

Logo Composite 2 1784906561

केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिट्‌टू का इस्तीफा मंजूर कर लिया। वे राज्यसभा सदस्य थे लेकिन 21 जून को उनका कार्यकाल खत्म हो गया। उन्हें भाजपा ने दूसरी बार राज्यसभा कैंडिडेट नहीं बनाया। पढ़ें पूरी खबर…

सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक लगाई

88 1784904941

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अदालती कार्यवाही पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालती कार्यवाही की न्यूज रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई गई है। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने साफ तौर पर कहा है कि कोर्ट 24×7 मनोरंजन चैनल नहीं हो सकता है।

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कोर्ट की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और वीडियो शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग वाली एक PIL पर अंतरिम आदेश पारित किया।

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर नई FIR, बुलडोजर एक्शन के बाद विवादित कमेंट किया था

Logo Composite 1 1784901916

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर पुलिस में नई FIR दर्ज की गई है। आमतला स्थित उनके दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन बाद की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक युवक ने शिकायत की थी। अभिषेक ने कहा था कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद दफ्तर तोड़ा गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिंदा रहा तो 2031 में ब्याज समेत सब लौटा दूंगा।

ED ने Gameskraft की 1,906 करोड़ की संपत्ति अटैच की, गेमिंग से अवैध कमाई का आरोप

221 1784896377

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft से जुड़े मामले में 1,906 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच करने की जानकारी दी। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने ऐसा “लत लगाने वाला” गेमिंग माहौल बनाया, जिससे खिलाड़ी बार-बार दांव लगाते रहे और कंपनी ने इससे बड़ी रकम कमाई।

PTI के मुताबिक, 22 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, कन्वर्टिबल नोट्स, इक्विटी शेयर, एक फार्महाउस और कई आवासीय व व्यावसायिक अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं।

ये संपत्तियां गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि के शेयरधारकों, उनके परिवार के सदस्यों, निजी फैमिली ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं के नाम पर हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×