Uttarakhand-Himachal Landslides | 438 Roads Closed; Rajasthan-Gujarat Clouds Lacking

]

  • Hindi News
  • National
  • Uttarakhand Himachal Landslides | 438 Roads Closed; Rajasthan Gujarat Clouds Lacking

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 1 1783704025

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 2 हादसों में चार लड़के बह गए। सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से कब्रिस्तान की मिट्‌टी बह गई। कब्रों में दफन शव बहकर बाहर आ गए। नोएडा में बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने से आदमी की मौत हो गई।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल में पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए।

यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। गंगोत्री हाईवे पर कई जगह चट्टानें और पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। हरिद्वार-ऋषिकेश में सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं।

वहीं हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से 320 से ज्यादा सड़कें बंद और 200 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोलन जिले में सड़क पर चलती कार पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग की सैटेलाइट इमेज में मध्य भारत में मानसून ज्यादा एक्टिव है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर तक बादल हैं। दूसरी ओर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी हिस्सों में मानसूनी बादल गायब हैं।

Comp 138 1783701724

मानसून ने पूरे देश को कवर किया

मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

Whole 2 1783701912

देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें…

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बह गए।

यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में चार लड़के बह गए।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हुई। दूसरी लेन में पहुंची बड़ी चट्टान।

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लैंडस्लाइड हुई। दूसरी लेन में पहुंची बड़ी चट्टान।

आईआईटी रुढ़की कैंपस में बारिश के बीच नाव बनाकर डांस करते स्टूडेंट्स।

आईआईटी रुढ़की कैंपस में बारिश के बीच नाव बनाकर डांस करते स्टूडेंट्स।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

12 जुलाई

  • बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट। इनमें 12 में ऑरेंज और 5 में यलो अलर्ट है।
  • केरल के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
  • यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है, इनमें 27 में रेड अलर्ट है।

13 जुलाई

  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

1 1783702179

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×