MP Youth Swept Away | Surat Flood Kills 19 in 3 Days; Lightning Strikes UP-Bihar

]

  • Hindi News
  • National
  • MP Youth Swept Away | Surat Flood Kills 19 In 3 Days; Lightning Strikes UP Bihar

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 1783530715

मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश दमोह में 1.75 इंच हुई। लगातार बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक की मौत हो गई।

राजस्थान के अलवर में बुधवार को तेज बारिश के कारण बाजार में सड़कें डूब गईं। जिला हॉस्पिटल परिसर और सरकारी स्कूल में पानी भर गया। बिहार के गोपालगंज में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 4 झुलसे हैं।

उत्तर प्रदेश के 71 शहरों में बारिश हुई। आगरा में दो मंजिला दुकान ढह गई। मथुरा में भी बारिश के बीच एक जर्जर मकान की दीवार ढहने से तीन लोग घायल हो गए। प्रयागराज में खेत में काम कर रहे दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

गुजरात के सूरत में लगातार तीन दिनों से जारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सूरत में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन दिनों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के कारण कचरे का पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे बिल्डिंग ढह गई।

हादसे में 16 लोग मलबे में दब गए थे, जिनमें से छह लोगों को निकाल लिया गया है। पुणे के खंडाला में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। दिल्ली के रोहिणी में भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने लोगों को खतरनाक पेड़ों की पहचान करने में मदद करने के लिए चेतावनी वाले पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर उन इलाकों में लगाए गए हैं जहाँ खतरनाक पेड़ ज़्यादा हैं, जैसे माटुंगा, किंग्स सर्कल, वडाला और आरे कॉलोनी।

मानसून ने देश का 97% हिस्सा कवर किया

Whole 1783529752

देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें…

पुणे में कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया।

पुणे में कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया।

मुंबई के पास खंडाला में लैंडस्लाइड के कारण एक सिक्योरिटी गॉर्ड की जान चली गई।

मुंबई के पास खंडाला में लैंडस्लाइड के कारण एक सिक्योरिटी गॉर्ड की जान चली गई।

यूपी के आगरा में बारिश से दो मंजिला दुकान ढह गई। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए।

यूपी के आगरा में बारिश से दो मंजिला दुकान ढह गई। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए।

पुणे में मुथा नदी पूरे उफान पर है। इससे नदी का पानी निचले इलाकों में भी घुस गया है। सड़कें डूब गई हैं।

पुणे में मुथा नदी पूरे उफान पर है। इससे नदी का पानी निचले इलाकों में भी घुस गया है। सड़कें डूब गई हैं।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल

10 जुलाई

  • केरलम के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट। बिहार के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

11 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

8July2 1783530173

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×