दिल्ली में मिशन 70 लाख पौधारोपण की शुरुआत:अमित शाह ने किया शुभारंभ, सीएम बोलीं- विकास और पर्यावरण साथ-साथ; 12 लाख पौधे मुफ्त बांटे जाएंगे

]

Whatsappvideo2026 07 07At14612Pm Ezgifcom Resize 1783419002
नई दिल्ली। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ की शुरुआत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। उन्होंने राष्ट्रपति अंगरक्षक परिसर स्थित सेंट्रल रिज और नानकपुरा रिज में पौधारोपण के बाद आर.के. पुरम के सेंट्रल पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अभियान और दिल्ली रिज ईको रेस्टोरेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार विकास और पर्यावरण को एक-दूसरे का पूरक मानते हुए दोनों को समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मिशन लाइफ अभियान से प्रेरित होकर राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य सीएम ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान के तहत 12 लाख से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि हर परिवार पर्यावरण संरक्षण से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष 22,236 करोड़ रुपये का ग्रीन बजट भी निर्धारित किया है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण, हरित क्षेत्र विस्तार और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले चार वर्षों में 6,303 हेक्टेयर रिज क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक देशी पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, जामुन, शीशम सहित स्थानीय प्रजातियों के वृक्ष, झाड़ियां और बांस शामिल होंगे। प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए उसके संरक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री ने कहा कि लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे की टैगिंग और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि उनका संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि आज 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई, जिसके बाद दिल्ली में ईवी बसों की संख्या बढ़कर 4,800 हो गई है, जो देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक ईवी बस फ्लीट है।

  • Related Posts

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    ] नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ सुबह 11 बजे से जारी है। पीएम मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा पॉर…

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    ] नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू करेंगे। इसका मकसद युवाओं को नशे से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग
    ×