Gujarat Bridge Pit | Kanpur Rain Breaks 15-Yr Document; Mumbai Colleges Closed

]

  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Bridge Pit | Kanpur Rain Breaks 15 Yr Document; Mumbai Colleges Closed

मुंबई/भोपाल/लखनऊ/पटना/जयपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 7 4 1783185088

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। IMD ने मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया।

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दोपहर बाद स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। पेड़ गिरने की 64 और मकान-दीवार गिरने की 8 घटनाएं सामने आईं। भायखला के बनेवाड़ी इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए।

मुंबई से सटे पालघर जिले में बाढ़ के पानी में बह जाने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, जलभराव वाले इलाकों से 180 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

यूपी के कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी।

मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…

Whole 3 1783184760

एमपी में बिजली गिरी, एक शख्स की मौत

मध्य प्रदेश में शनिवार को भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। श्योपुर जिले में बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी झुलस गई। आष्टा के बापचा दोनिया गांव में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारघाटी में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से जेसीबी और उसके दो कर्मचारी नदी के तेज बहाव में फंस गए।

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण रामनगर-उधमपुर रोड पर कौघा के पास बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। इससे सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गया, जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया।

देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है।

मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है।

यूपी के कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

यूपी के कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

6 जुलाई

  • यूपी के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
5 2026 1783184759

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए। शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में नए छात्रों…

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    ] नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ सुबह 11 बजे से जारी है। पीएम मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा पॉर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली
    ×