दक्षिण दिल्ली में लोगों के द्वार पहुंची पीएम-उदय योजना:तेखंड में पहला विशेष कैंप शुरू, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया उद्घाटन

]

Whatsapp Image 2026 07 04 At 52105 Pm 1783166167
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उदय (पीएम-उदय) योजना के तहत अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मकानों के मालिकाना अधिकार दिलाने की प्रक्रिया अब और आसान हो गई है। दक्षिण दिल्ली के तेखंड गांव स्थित डीडीए बारातघर में योजना के तहत पहले विशेष कैंप का उद्घाटन दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया। इस कैंप के माध्यम से लोगों को आवेदन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं अपने घर के नजदीक ही पूरी करने की सुविधा मिल रही है। दो दिवसीय इस कैंप में तेखंड एक्सटेंशन और तेखंड गांव के निवासियों के लिए आवेदन, दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की व्यवस्था की गई है। लोगों की सहूलियत के लिए लगाए जा रहे कैंप सांसद बिधूड़ी ने बताया कि फिलहाल यह कैंप कॉलोनी नंबर-109 (तेखंड एक्सटेंशन) और कॉलोनी नंबर-58 (तेखंड गांव) के निवासियों के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से ऐसे कैंप स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में दक्षिण दिल्ली की अन्य पात्र कॉलोनियों में भी इसी तरह के कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री उदय योजना का लाभ मिल सके।कैंप में दक्षिण-पूर्व जिले के जिलाधिकारी डॉ. श्रवण बागड़िया, एसडीएम और पीएम-उदय योजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्रक्रिया में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने भाग लिया। लोगों ने अपने क्षेत्र में इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। क्या है पीएम-उदय योजना?

  • Related Posts

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    ] नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ सुबह 11 बजे से जारी है। पीएम मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा पॉर…

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    ] नई दिल्ली1 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू करेंगे। इसका मकसद युवाओं को नशे से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग
    ×