दिल्ली यूनिवर्सिटी की कमान फिर प्रो. योगेश सिंह को:राष्ट्रपति ने दूसरे कार्यकाल को दी मंजूरी, 5 साल तक रहेंगे कुलपति, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश

]

Whatsapp Image 2026 07 03 At 52600 Pm 1783080716
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय की विजिटर के रूप में उनके नाम को मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रोफेसर योगेश सिंह का नया पांच वर्षीय कार्यकाल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। नियुक्ति के साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि उनके कार्यकाल की सभी सेवा शर्तें दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, विधियों और अध्यादेशों के अनुरूप पहले की तरह लागू रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की स्वीकृति के बाद जारी हुआ आदेश शिक्षा मंत्रालय की उप सचिव श्रेया भारद्वाज द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजे गए आधिकारिक पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रपति सचिवालय की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) और राष्ट्रपति सचिवालय को भी भेजी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन में इसे निरंतरता और स्थिर नेतृत्व के तौर पर देखा जा रहा है। लगातार दूसरा कार्यकाल मिलने से यह संकेत भी मिला है कि विश्वविद्यालय के प्रशासन और शैक्षणिक प्रबंधन में प्रो योगेश सिंह के कार्यों पर केंद्र सरकार ने भरोसा बरकरार रखा है।

  • Related Posts

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    ] दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय में 100% तक की वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री…

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए। शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में नए छात्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं
    ×