Amarnath Yatra 2026 Photographs Replace; Baba Barfani Darshan Ganderbal Pahalgam Base Camp Jammu Kashmir


]

  • Hindi News
  • National
  • Amarnath Yatra 2026 Photographs Replace; Baba Barfani Darshan Ganderbal Pahalgam Base Camp Jammu Kashmir

जम्मू10 मिनट पहलेलेखक: बृजेंद्र सरवरिया

  • कॉपी लिंक
58Pti07022026000402B 1783029869

आज से अगले 57 दिन ग्रेटर हिमालय की ऊंची वादियों में बाबा बर्फानी के जयकारे गूंजेंगे। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। 28 अगस्त तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 3,888 मीटर पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को जम्मू के भगवती बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया। जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री शामिल थे, जो 259 वाहनों के सुरक्षा घेरे में रवाना हुए।

श्रद्धालुओं का उत्साह और सुरक्षा इंतजाम दोनों पिछले साल से ज्यादा हैं। हालांकि, मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। यात्रियों को दर्शन के बाद तुरंत नीचे लौटना होगा। हर 2km पर ऑक्सीजन बूथ भी लगाए गए हैं। डोमेल रूट पर 4 जगह स्क्रीन पर मौसम का अपडेट मिलेगा।

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रास्ते या गांदरबल जिले में छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते से की जा सकती है।

बालटाल बेस कैंप से अमरनाथ यात्रियों की 6 तस्वीरें…

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पम्पोर के कांडीजल के पास पहले जत्थे की निगरानी करता सुरक्षाकर्मी।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पम्पोर के कांडीजल के पास पहले जत्थे की निगरानी करता सुरक्षाकर्मी।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल बेस कैंप बनाया गया है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल बेस कैंप बनाया गया है।

तीर्थयात्रियों ने जवान को सैल्यूट किया तो पुलिस अधिकारी ने उनको भी सैल्यूट किया।

तीर्थयात्रियों ने जवान को सैल्यूट किया तो पुलिस अधिकारी ने उनको भी सैल्यूट किया।

अनंतनाग में तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर एक पुलिस जवान ने सामान उठाने में मदद की।

अनंतनाग में तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर एक पुलिस जवान ने सामान उठाने में मदद की।

बालटाल बेस कैंप पर पहले जत्थे के तीर्थयात्रियों को रास्ता दिखाते हुआ सुरक्षा में तैनात जवान।

बालटाल बेस कैंप पर पहले जत्थे के तीर्थयात्रियों को रास्ता दिखाते हुआ सुरक्षा में तैनात जवान।

गांदरबल में बालटाल बेस कैंप में बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्री पहुंचे हैं।

गांदरबल में बालटाल बेस कैंप में बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्री पहुंचे हैं।

दोनों रूट पर 100-100 बेड के अस्पताल

दोनों यात्रा मार्गों पर एक हजार डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। दोनों जगह 100-100 बेड के अत्याधुनिक अस्थायी अस्पताल बनाए गए हैं।

  • बालटाल: यात्रा करते वक्त तबीयत बिगड़ती है तो सबसे पहले डोमेल गेट के पास ही ‘मेडिकल एड सेंटर’ है। फिर रेलपथरी पर इमरजेंसी मेडिकल सहायता केंद्र है। बरारी पर मेडिकल कैंप और ऑक्सीजन मिल जाएगी। फिर संगम टॉप पर आपातकालीन चिकित्सा केंद्र है।
  • पहलगाम: नुनवां बेस कैंप पर बड़ा मेडिकल अस्पताल है। चंदनवाड़ी में 100 बिस्तर का मुख्य बेस अस्पताल बनाया गया है। चढ़ाई से पहले यहां जांच करा सकते हैं। पिस्सू टॉप पर भी मेडिकल एड सेंटर है। फिर शेषनाग कैंप में रात्रि विश्राम पड़ाव पर बेस अस्पताल बनाया गया है।
Cdecc41D Df39 41B6 Be94 2544C599Ddba 1783029964

———————————-

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी: अप्रैल 2027 से काम शुरू होगा; 5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा

बाबा बर्फानी की यह तस्वीर 2026 की है, अभी हिमलिंग करीब 5 फीट ऊंचा है।

बाबा बर्फानी की यह तस्वीर 2026 की है, अभी हिमलिंग करीब 5 फीट ऊंचा है।

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु 2029 से बालटाल रूट पर केबल कार से सफर कर सकेंगे। केंद्र सरकार अगले साल अप्रैल से 11.6 किमी लंबे रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू करने की तैयारी में है। परियोजना पूरी होने के बाद बालटाल से संगम टॉप तक पहुंचने में 5 से 8 घंटे की जगह 25 से 30 मिनट लगेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    ] दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय में 100% तक की वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री…

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए। शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में नए छात्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं
    ×