मानसून से पहले एक्शन मोड में एमसीडी:आयुक्त ने नालों और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, प्याज-लहसुन के छिलकें फेंकने पर सख्ती

]

Whatsapp Image 2026 07 02 At 44747 Pm 1782992596
राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले दिल्ली नगर निगम ने जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर मैदानी स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने सिविल लाइन जोन के आदर्श नगर वार्ड का दौरा कर नालों की डिसिल्टिंग, कचरा प्रबंधन और जलनिकासी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त की नजर आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास जमा कचरे और नालों की स्थिति पर पड़ी। उन्होंने मुख्य सड़क पर बिखरे कचरे पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि डस्टबिन ऐसी जगह लगाए जाएं, जिससे यातायात प्रभावित न हो। आयुक्त ने यह भी कहा कि मुख्य मार्गों पर कहीं भी कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
मुर्गा मंडी में अवैध लाइसेंस पर संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश इस दौरान आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगने वाली मुर्गा मंडी में अवैध लाइसेंस पर संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा लहसुन और प्याज की छंटाई के बाद उनके छिलकों को नालों में फेंके जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और नालों से जमा जैविक कचरा तत्काल हटाने को कहा गया। जी ब्लाॅक के नालों का किया निरीक्षण इसके बाद आयुक्त ने जहांगीरपुरी एच-ब्लॉक स्थित पीडब्ल्यूडी पंपिंग स्टेशन, शाह आलम बंध मार्ग, मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और जी-ब्लॉक के नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने डिसिल्टिंग कार्य समय पर पूरा करने और निकाली गई सिल्ट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ आदर्श नगर क्षेत्र में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।

  • Related Posts

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    ] दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय में 100% तक की वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री…

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए। शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में नए छात्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं
    ×