डीयू में 4 दिनों में 82 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन:फेज़-1 के लिए उमड़े स्टूडेंटट्स, 73 यूजी कोर्स की 71 हजार सीटों पर है मुकाबला


]

Whatsapp Image 2026 06 30 At 70034 Pm 1782826636
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सीएसएएस पोर्टल खुलने के महज चार दिनों के भीतर, यानी 30 जून की दोपहर तक 82 हजार 940 से अधिक छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बता दें कि डीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 27 जून को ही अपना एडमिशन पोर्टल एक्टिव किया था। इस बार भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों की करीब 71 हजार सीटों पर एडमिशन पूरी तरह से सीयूईटी-यूजी के स्कोर पर आधारित होगा। डेटा एंट्री की गलतियां रोकने के लिए एपीआई सेतु तकनीक यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल डेटा एंट्री की गलतियों को रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए एपीआई सेतु तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे छात्रों की बेसिक जानकारी सीधे एनटीए के डेटा से ऑटो-फिच हो रही है। अभी केवल फेज़-1 यानी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, इसके बाद चॉइस फिलिंग का दौर शुरू होगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन ब्रांच के मुताबिक, शुरुआती रुझान बेहद शानदार हैं। महज कुछ ही दिनों में 82 हजार से पार पहुंचा आंकड़ा यह दिखाता है कि छात्रों में डीयू को लेकर कितना क्रेज है। हमारी तकनीकी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है ताकि किसी भी छात्र को फॉर्म भरने में दिक्कत न हो।

  • Related Posts

    NEET PG 2026 Examination Replace

    ] नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा…

    Parliament March Police Assault Case

    ] Hindi News National Parliament March Police Assault Case | Supreme Courtroom Listening to On SIT Formation नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 21 जुलाई की है, दावा किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET PG 2026 Examination Replace

    NEET PG 2026 Examination Replace

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign
    ×