दिल्ली में 'सहकार से समृद्धि–सहकारिता सप्ताह 2026' की शुरुआत:6 जुलाई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, सीएम रेखा ने जागरूकता वैन को दिखाई झंडी

]

Whatsapp Image 2026 06 29 At 65918 Pm 1782742666
केंद्र सरकार में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार ने सोमवार से ‘सहकार से समृद्धि–सहकारिता सप्ताह 2026’ की शुरुआत की। दिल्ली सचिवालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहकारिता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सप्ताहभर चलने वाले जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सचिवालय परिसर में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। ‘सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदारी निभाएंगे’ इस मौके पर सीएम ने कहा सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उनका विश्वास है कि इस अभियान से अधिक से अधिक लोग सहकारी गतिविधियों से जुड़ेंगे और सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदारी निभाएंगे। ‘ऑनलाइन और ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिताएं कराई जाएगी’ सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा दिल्ली सरकार सहकारी संस्थाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और पारदर्शी व्यवस्था से जोड़कर उन्हें अधिक सक्षम और जवाबदेह बना रही है। इससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया सप्ताहभर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ऑनलाइन और ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिताएं, सेमिनार, पैनल चर्चा, सहकारिता जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नरेला, द्वारका, रोहिणी समेत कई क्षेत्रों में करीब 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सहकारी संस्थाओं, विशेषज्ञों और नागरिकों के बीच संवाद कार्यक्रम भी होंगे। सहकारिता सप्ताह का समापन 6 जुलाई को होगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी संस्थाओं, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सहकारिता सप्ताह की प्रमुख गतिविधियां 6 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी अभियान
दिल्लीभर में जागरूकता वैन करेगी भ्रमण
ऑनलाइन-ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन
नरेला, द्वारका, रोहिणी सहित कई इलाकों में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
सेमिनार, पैनल चर्चा और नुक्कड़ नाटकों के जरिए सहकारिता का प्रचार
समापन समारोह में उत्कृष्ट सहकारी संस्थाओं और योगदानकर्ताओं का सम्मान

  • Related Posts

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 2 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वकील…

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    ] मध्य प्रदेश में सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 6…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    Supreme court docket Judicial Sensitivity Handbook pointers for rape instances trial and court docket verdict

    Supreme court docket Judicial Sensitivity Handbook pointers for rape instances trial and court docket verdict

    Supreme courtroom Judicial Sensitivity Handbook tips for rape circumstances trial and courtroom verdict

    ×