Jammu CISF Bus Accident | Reasi Vaishno Devi Route Injured


]

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Logo Composite 26 1782680708

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के ताराकोट मार्ग पर CISF जवानों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। हादसे में 8 CISF जवान और बस चालक घायल हो गए। इनमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय CISF के जवान ड्यूटी पूरी कर मंदिर क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान ताराकोट मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एम.एम. दुबे और कांस्टेबल पी.के. त्राया को इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य घायल जवानों और बस चालक वीरेंद्र सिंह का कटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

केरल में पानी से भरी खदान में डूबने से 2 छात्रों की मौत; 3 दोस्तों के साथ नहाने गए थे

Logo Composite 28 1782694016

केरल के कोट्टायम जिले में मुक्कूटुथारा के पास पानी से भरी बंद पड़ी खदान में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। दोनों तीन अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान में उतरे थे।

मृतकों की पहचान एशले सैंथोस (19) और आशेर सुधीश (15) के रूप में हुई है। दोनों कोडिथोट्टम के रहने वाले थे। एशले ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का छात्र था, जबकि आशेर प्लस-वन में पढ़ता था।

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को कंजीरापल्ली तालुक अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा- दस्तावेज पूरे हों, तभी मानसरोवर यात्रा पर जाएं; चीन का वीजा और एंट्री परमिट नहीं होने से नेपाल में फंस रहे यात्री

Logo Composite 27 1782692974

विदेश मंत्रालय ने निजी टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा कि कई यात्री चीन का वीजा और जरूरी एंट्री परमिट लिए बिना नेपाल पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें नेपाल में ही रुकना पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

मंत्रालय ने यात्रियों से कहा है कि सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद ही भारत से यात्रा शुरू करें। साथ ही, जिस टूर ऑपरेटर के जरिए यात्रा बुक कर रहे हैं, उसके रजिस्टर्ड और अधिकृत होने की भी पहले पुष्टि कर लें।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    ] Hindi News National CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke छत्रपति संभाजीनगर3 मिनट पहले कॉपी लिंक CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित…

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 2 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वकील…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    Supreme court docket Judicial Sensitivity Handbook pointers for rape instances trial and court docket verdict

    Supreme court docket Judicial Sensitivity Handbook pointers for rape instances trial and court docket verdict

    Supreme courtroom Judicial Sensitivity Handbook tips for rape circumstances trial and courtroom verdict

    Supreme courtroom Judicial Sensitivity Handbook tips for rape circumstances trial and courtroom verdict
    ×