दिल्ली में झुग्गियों के लिए ₹700 करोड़ मंजूर:बिधूड़ी का दावा-केजरीवाल सरकार 11 साल में जो नहीं कर पाई, बीजेपी ने 11 महीने में किया

]

Whatsapp Image 2026 06 28 At 73251 Pm 1782656031
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली की झुग्गी-झोंपड़ी (JJ) कॉलोनियों के विकास को लेकर आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। बिधूड़ी ने कहा कि जो काम केजरीवाल सरकार 11 साल में नहीं कर पाई, उसे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने महज 11 महीने में न सिर्फ प्लान किया, बल्कि जमीन पर लागू भी कर दिया है। सांसद बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने झुग्गी बस्तियों के कायाकल्प और विकास कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट मंजूर किया है। इस राशि से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। ओखला में बनेगा सबसे बड़ा जन सुविधा परिसर सांसद बिधूड़ी ने तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े झुग्गी कैंप ‘इंदिरा कल्याण विहार’ (ओखला फेज-1) में एक बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस जन सुविधा परिसर को बनाने में 66 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें कुल 60 सीटें बनाई जा रही हैं, जिनमें 30 पुरुषों और 30 महिलाओं के लिए होंगी। बिधूड़ी ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए फंड जारी करने पर क्षेत्रवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया। मोलडबंद में ₹1.5 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां झुग्गी बस्तियों के अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। बिधूड़ी ने मोलडबंद विस्तार के मेन खजूर रोड पर 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क और नालियों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक रामसिंह नेताजी, निगम पार्षद हेमचंद गोयल और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    ] Hindi News National Air India Flight Turbulence Video; Phuket Delhi Airplane | Emergency Touchdown 4 मिनट पहले कॉपी लिंक टर्बुलेंस से फ्लाइट की सीलिंग डैमेज हो गई। घायलों को…

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    ] एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस (तेज हवा के झटकों) में फंस गई। फ्लाइट तेज झटकों के कारण हिलने लगी और अचानक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    Asmita Dey Gold Medalist Welcome

    Asmita Dey Gold Medalist Welcome

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Kejriwal PM Residence March | Delhi Police Deny Permission & Controversy

    Kejriwal PM Residence March | Delhi Police Deny Permission & Controversy

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra
    ×