दिल्ली में 10वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत:उठने के बाद मां को तलाश रही थी; लोगों बोले-जाली होती तो जान बच जाती

]

Whatsapp Image 2026 06 28 At 63133 Pm 1782654702
राजधानी के साउथ ईस्ट जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कालकाजी एक्सटेंशन स्थित आशा किरण अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर गहरा दुख और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर बालकनियों में सुरक्षा जाली लगी होती, तो आज इस मासूम की जान नहीं जाती। सोकर उठी थी बच्ची, मां को तलाशते हुए बालकनी तक पहुंची हादसे के वक्त मासूम घर में सो रही थी। पड़ोसियों ने घटना को लेकर जो बताया, वह बेहद भावुक करने वाला है। सोकर उठने के बाद बच्ची को जब सामने मां नहीं दिखी, तो वह उसे तलाशने लगी। मां को ढूंढते-ढूंढते वह बालकनी में चली गई। वहां से नीचे झांकने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे 10वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। पड़ोसी समीर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसी तपन कुमार ने बताया— “बच्ची गहरी नींद में सोई हुई थी। अचानक आंख खुली तो मां को न पाकर वह घबरा गई और बालकनी की तरफ चली गई, जहां यह भयानक हादसा हो गया।” बच्ची के पिता का नाम मिथुन दास है, जो गोविंदपुरी इलाके में मछली की दुकान चलाते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य भी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। कालकाजी थाना पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अपार्टमेंट के लोगों की मांग: ‘तत्काल पुख्ता हो सुरक्षा’ इस दर्दनाक हादसे के बाद अपार्टमेंट के निवासियों ने हाईराइज बिल्डिंग्स में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सभी बालकनियों में तत्काल सुरक्षा जाली (Security Internet) या ग्रिल अनिवार्य की जाए। आरडब्ल्यूए (RWA) और प्रशासन मिलकर ऊंची इमारतों के लिए कड़े सेफ्टी गाइडलाइंस जारी करें।

  • Related Posts

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    ] Hindi News National Air India Flight Turbulence Video; Phuket Delhi Airplane | Emergency Touchdown 4 मिनट पहले कॉपी लिंक टर्बुलेंस से फ्लाइट की सीलिंग डैमेज हो गई। घायलों को…

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    ] एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस (तेज हवा के झटकों) में फंस गई। फ्लाइट तेज झटकों के कारण हिलने लगी और अचानक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    Air India Flight Turbulence Video; Phuket-Delhi Airplane

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:हवा में तेज झटके लगे; कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल, विमान की सीलिंग को भी नुकसान

    Asmita Dey Gold Medalist Welcome

    Asmita Dey Gold Medalist Welcome

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Kejriwal PM Residence March | Delhi Police Deny Permission & Controversy

    Kejriwal PM Residence March | Delhi Police Deny Permission & Controversy

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra
    ×