NEET Re Examination 2026 NTA Mock Drill Pictures Replace; Police Safety


]

  • Hindi News
  • National
  • NEET Re Examination 2026 NTA Mock Drill Pictures Replace; Police Safety | Delhi Information

नई दिल्ली3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में शनिवार को Neet के एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल जारी है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में शनिवार को NEET के एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल जारी है।

देशभर में 21 जून को NEET-UG री-एग्जाम होना है। इससे ठीक पहले मध्य प्रदेश के महू में एग्जाम सेंटर से CCTV कैमरे चोरी होने की खबर सामने आई। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए। उनसे कैमरे चुराने का मकसद पूछा जा रहा है।

इधर, शनिवार को देश के 551 शहरों में बने एग्जाम सेंटर्स पर मॉक ड्रिल की गई। NTA ने दावा किया कि लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसमें सभी सिस्टम जैमर, CCTV, तलाशी लेने वाले कर्मचारी और बायोमेट्रिक्स की जांच की गई। ग्राउंड पर 2 लाख से ज्यादा कर्मी और 6,669 सेंटरों पर ऑब्जर्वर मौजूद रहे।

परीक्षा 95 हजार से ज्यादा एग्जाम रूम में होगी। हर एक में CCTV लगाया गया है। कुल 1.38 लाख CCTV कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी से सुरक्षा के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं।

दिल्ली में पुलिस भी मॉक ड्रिल में शामिल हुई।

दिल्ली में पुलिस भी मॉक ड्रिल में शामिल हुई।

दिल्ली में सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

दिल्ली में सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।

एग्जाम से पहले सेंटर बदले, नागपुर के अभ्यर्थी को अबू धाबी मिला था

एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब ने अबू धाबी (UAE) स्थित एक भारतीय स्कूल में सेंटर मिलने की शिकायत की।

छात्र ने 19 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तब यह गड़बड़ी देखी। छात्र के पास पासपोर्ट नहीं है। ऐसे में उसका विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं था। एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सफाई दी।

एजेंसी ने कहा कि परीक्षा शहर में बदलाव छात्र के रजिस्टर्ड लॉगिन से किया गया था। हालांकि, छात्र के अनुरोध पर बाद में सेंटर नागपुर कर दिया गया। इसी तरह भुवनेश्वर की एक छात्रा को 2300 किमी दूर देहरादून में सेंटर मिला, जिसे बाद में सुधार दिया गया।

22.79 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे

21 जून को होने वाले एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने NEET के पेपर देश के 18 लोकेशन पर पहुंचाने के लिए 200 उड़ानें संचालित की हैं।

वायुसेना ने यह मिशन 13 जून को शुरू किया था। वायुसेना का Mi-17 विमान पेपर सुरक्षित ढंग से कोऑर्डिनेटर्स तक पहुंचाया। जहां से इन्हें कस्टोडियन बैंकों में भेजा गया।

NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा। PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा टाइम देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

4249Cd83 1806 4B7A 8961 E80D562447Cb 1 1781900805

पहले जानिए NEET री-एग्जाम की जरूरत क्यों पड़ी

दरअसल, 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए।

जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

NTA का स्पष्टीकरण: एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

एजेंसी ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।

NTA के अनुसार, 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।

एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी

NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की गई। एग्जाम पेपर और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है।

सभी सेंटर्स पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। पेपर और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट दिया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे। इनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से होगी।

D0Bec3E9 9Aee 4452 Ba78 F67F7Abedb5C 1781903851

एग्जाम के लिए घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें अभ्यार्थी

NTA ने कहा है कि गर्मी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए सभी एग्जाम सेंटरों पर बिजली बैकअप, पर्याप्त रोशनी, पंखे, दीवार घड़ियां, पीने का पानी, शौचालय और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है।

NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी।

वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

F02Fede7 760E 4A9F 8D51 0Abe92B29472 1781901586

अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर

NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है।

एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है।

NEET रीएग्जाम के लिए स्टेट्स की तैयारियां…

दिल्ली: कैंडिडेट्स DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा आने और जाने, दोनों यात्राओं के लिए मिलेगी। सेंटर्स के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। जहां ORS ड्रिंक्स, पीने का पानी और नींबू पानी मिलेगा।

मध्य प्रदेश: रेलवे 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

तेलंगाना: स्टूडेंट्स राज्य सरकार की RTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना होगा।

महाराष्ट्र: मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने पूरे शेड्यूल के साथ चलेंगी। सेंट्रल रेलवे के किसी भी रूट पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा।

Bc9Ff941 Da50 4Bc8 B01E B3Eacd060De9 1781904526

………………

NEET से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

टेलीग्राम पर NEET का फर्जी पेपर बेचने वाला गिरफ्तार: राजस्थान में अमेरिकी नेटवर्क यूज कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला- टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी

Comp 191781845801 1781905593

टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली बनेगी वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र:डीडीए की खाली जमीनों पर लगेंगे कला मेले, , एलजी ने बनाई रणनीति

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने राजधानी की समृद्ध विरासत, कला और डिजाइन परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली विकास…

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    ] समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री और बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ बवाना स्थित लाल फ्लैट्स का संयुक्त निरीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली बनेगी वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र:डीडीए की खाली जमीनों पर लगेंगे कला मेले, , एलजी ने बनाई रणनीति

    दिल्ली बनेगी वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र:डीडीए की खाली जमीनों पर लगेंगे कला मेले, , एलजी ने बनाई रणनीति

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:कहा- एथेनॉल या पेपर लीक पर बोलने वालों का अकाउंट बंद किया जा रहा

    केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:कहा- एथेनॉल या पेपर लीक पर बोलने वालों का अकाउंट बंद किया जा रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi
    ×