breaking information dainik bhaskar stay updates 22 june mp up rajasthan bihar delhi


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 22 June Mp Up Rajasthan Bihar Delhi

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
20 1782098447

हैदराबाद के मीरपेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास एक गोदाम में अचानक हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आदिबटला के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) डीवी प्रदीप कुमार रेड्डी के अनुसार, यह धमाका इवेंट डेकोरेशन स्टोर करने वाले एक गोदाम के भीतर हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले अनूप प्रधान के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, गोदाम में रखे एक ऑर्गेनिक केमिकल में विस्फोट होने की वजह से अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाल ही में मजदूरी के काम के सिलसिले में हैदराबाद आया था।

कर्ज लेने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप, 62.42 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड केस में CBI जांच

Logo Composite 13 1782098393

मुंबई की एक फर्म और उसके साझेदारों पर बैंकों को गलत वित्तीय जानकारी देकर ज्यादा कर्ज लेने का आरोप लगा है। CBI ने इंडिया बैंक को 62.42 करोड़ रुपए के नुकसान के मामले में केस दर्ज किया है। एजेंसी ने फर्म, उसके साझेदारों, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू की है।

CBI के मुताबिक, मामला 18 जून को मुंबई के इंडिया बैंक की SAM शाखा की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में वन वर्ल्ड सोर्सिंग और उसके साझेदार आशिमा मनोज खुशालानी तथा राकेश कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तुषार मेहता 2029 तक रहेंगे सॉलिसिटर जनरल, सरकार ने 3 साल कार्यकाल बढ़ाया

Live Update Centre 2026 06 22T0325241881782078986 1782095370

केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल एक बार फिर तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। मेहता अक्टूबर 2018 में पहली बार सॉलिसिटर जनरल बने थे। इसके बाद उनका कार्यकाल पहले दो बार बढ़ाया जा चुका है और अब उन्हें लगातार तीसरी बार तीन साल का विस्तार मिला है।

मेहता केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक अदालतों में पैरवी करने वाले प्रमुख कानून अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव सुधार, डिजिटल नियमन और केंद्र-राज्य विवादों से जुड़े कई अहम मामलों में सरकार का पक्ष रखा है।

मुंबई में 250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत

Live Update Centre 2026 06 22T034812262 1782080348

मुंबई के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक BMW कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    ] Hindi News National Supreme Court docket Listening to On Parliament March Violence Petition | SC Pointers नई दिल्ली11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई के संसद चलो…

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    ] Hindi News National CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke छत्रपति संभाजीनगर3 मिनट पहले कॉपी लिंक CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    पिछले 5 महीने में दाल ₹8, तेल ₹6 महंगा हुआ:दूध-चीनी समेत राशन की 99% चीजों के दाम बढ़े; त्योहारों में और बढ़ेगी महंगाई

    Supreme court docket Judicial Sensitivity Handbook pointers for rape instances trial and court docket verdict

    Supreme court docket Judicial Sensitivity Handbook pointers for rape instances trial and court docket verdict
    ×