Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide


]

  • Hindi News
  • National
  • Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide | Jharkhand Lightning Deaths

कोलकाता/शिमला/मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 121 2 1781870235

मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है। इस बीच देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिर गई। फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं।

बंगाल के कोलकाता, सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। दार्जिलिंग में बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई।

इधर, मानसून अभी मुंबई नहीं पहुंचा है। फिर भी यहां तेज बारिश हुई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी टपकने लगा। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 महीने पहले ही हुआ था।

1. बंगाल में तेज बारिश, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता एयरपोर्ट पर तेज बारिश के बाद पानी भर गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर तेज बारिश के बाद पानी भर गया।

कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं, उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश से महानदी के पास लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे और सिलीगुड़ी-कुर्सियांग रोड बंद हो गए।

दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश के कारण दुधिया बालासन नदी पर बना एक पुल शुक्रवार को टूट गया। लोहे का पुल गिरने के बाद अक्टूबर 2025 में अस्थायी ब्रिज बनाया गया था।

दार्जिलिंग जिले में भारी बारिश के कारण दुधिया बालासन नदी पर बना एक पुल शुक्रवार को टूट गया। लोहे का पुल गिरने के बाद अक्टूबर 2025 में अस्थायी ब्रिज बनाया गया था।

2. बिहार में मेची नदी उफान पर, गांवों में पानी घुसा

बिहार के पटना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। नेपाल में भारी बारिश से किशनगंज में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मेची नदी उफान पर है। इससे कई पंचायत के दर्जनों गांवों में बारिश का पानी घुस गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

नेपाल में बारिश के बाद बिहार के किशनगंज में मेची नदी उफान पर आ गई।

नेपाल में बारिश के बाद बिहार के किशनगंज में मेची नदी उफान पर आ गई।

बिहार के किशनगंज में कई गांवों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

बिहार के किशनगंज में कई गांवों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

3. महाराष्ट्र में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश

पश्चिम-दक्षिण महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर नहीं कर पाया है। मुंबई में उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी गिरने पर यात्रियों को परेशानी हुई। इसका उद्घाटन 8 अक्टूबर 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई एयरपोर्ट पर छत से बारिश का पानी गिरने पर यात्रियों को परेशानी हुई। इसका उद्घाटन 8 अक्टूबर 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

महाराष्ट्र के मुंबई में उमस भरी गर्मी हो रही है। इससे राहत के लिए लोग बीच पर सो रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई में उमस भरी गर्मी हो रही है। इससे राहत के लिए लोग बीच पर सो रहे हैं।

4. झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

झारखंड में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो साल का बच्चा शामिल है। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हजारीबाग में हुई। इसके अलावा पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों से भी मौतों की खबर है।

5. हिमाचल में बारिश-भूस्खलन, मजदूर चपेट में आने से बचे

हिमाचल के शिमला समेत कई इलाकों में शुक्रवार बारिश हुई। अगले 48 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरे प्रदेश में नजर आएगा। इसे देखते हुए किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, किन्नौर जिले के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मलबा नीचे आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान पहुंचा है। यहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

किन्नौर में शुक्रवार सुबह भारी लैंडस्लाइड हुआ।

किन्नौर में शुक्रवार सुबह भारी लैंडस्लाइड हुआ।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

एक साथ 5 सिस्टम मानसून को रोक रहे, नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे

Whole7 1781855757

मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे उत्तर-मध्य भारत के 7 राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन राज्यों में 60% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


  • Related Posts

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    ] महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस…

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    ] Hindi News National Footpath Walking Right; Supreme Court Decision | Pedestrians Fundamental Right नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कोर्ट ने साफ किया कि फुटपाथ से जुड़े हादसों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज
    ×