दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

]

Whatsapp Image 2026 06 17 At 95609 Pm 1781713879
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के अध्ययन के तहत दिल्ली पहुंची संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। समिति की यह यात्रा ‘लोकल स्टडी विजिट’ कार्यक्रम का हिस्सा है। सीएम ने समिति की अध्यक्ष एवं सांसद अपराजिता सारंगी और अन्य सदस्यों का स्वागत किया। बैठक के दौरान समिति ने सीएम को तीनों प्रस्तावित विधेयकों के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों और प्रस्तावित बदलावों की जानकारी दी। साथ ही संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए। समिति ने बताया इन विधेयकों का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देना, संवैधानिक मूल्यों को और सुदृढ़ करना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करना है। बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद जेपीसी अध्यक्ष एवं सांसद अपराजिता सारंगी
सांसद डॉ. के. लक्ष्मण
सांसद उज्ज्वल देवराव निकम
सांसद डी.के. अरुणा
सांसद परशोत्तम रुपाला
सांसद असदुद्दीन ओवैसी
सांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बा
सांसद अनुराग ठाकुर
सांसद बृज लाल
सांसद बृजमोहन अग्रवाल
सांसद मनन कुमार मिश्रा
लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी जिन विधेयकों पर कर रही है अध्ययन 1. संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025
2. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025
3. संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 समिति विभिन्न हितधारकों से संवाद कर इन विधेयकों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रही है, ताकि संसद के समक्ष अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके।

  • Related Posts

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    ] दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक…

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    ] नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    दिल्ली सचिवालय पहुंची संयुक्त संसदीय समिति:सीएम रेखा से की मुलाकात, संविधान संशोधन और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा; दस्तावेज सौंपे

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge
    ×