Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested


]

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
1 1781698046

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंगलवार को इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह मॉड्यूल के 12 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक फरार है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक,यह नेटवर्क पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़ा हुआ था। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली और आसपास के राज्यों में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।

इसके अलावा इन्हें पाकिस्तानी हैंडलर्स के पोस्टर लगाकर उन्हें बढ़ावा देने और दिल्ली-NCR इलाके में ग्राफिटी बनाकर ISI-समर्थित कथित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) का प्रचार करने की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

मंगलवार को Isi के इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार को ISI के इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तार किया गया था।

आरोपियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद भी हुआ जब्त

इन संदिग्धों को देश के कई राज्यों की पुलिस फोर्स की टारगेट किलिंग का टास्क दिया गया था। कई संदिग्ध वीडियो बरामद जिसमे पुलिस फोर्स की रैकी के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए।

स्पेशल सेल की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। बरामद सामान की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाना था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मॉड्यूल के अन्य संभावित सदस्यों तथा उनके नेटवर्क की पहचान की कोशिश जारी है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपियों को फंडिंग, निर्देश और अन्य सहायता किन माध्यमों से मिल रही थी तथा उनका संपर्क किन विदेशी हैंडलरों से था।

5 1781696677

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहे आतंकी

स्पेशल सेल के उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि पुलिस लंबे समय से देश में सक्रिय स्लीपर मॉड्यूल और आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। विभिन्न ऑपरेशन के दौरान मिली खुफिया सूचनाओं से पता चला कि एक संगठित आतंकी इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। इसका संचालन पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर कर रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि दोनों आतंकी ISI के इशारे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं की भर्ती कर रहे थे। भर्ती किए गए युवाओं का इस्तेमाल दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों और हमलों की साजिश के लिए किया जाना था।

खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के लोनी निवासी मोहित उर्फ योगी को दिल्ली के यमुना विहार इलाके से गिरफ्तार किया। जांच के अनुसार, उसकी भर्ती अजमल गुज्जर ने की थी। पुलिस ने मोहित के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया

इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों अनस उर्फ अनस त्यागी, दीपक अग्रौला, आरिफ उर्फ प्रधान, करणवीर सिंह, जतन और साबिर को भी गिरफ्तार किया। हालांकि मॉड्यूल से जुड़ा एक अन्य आरोपी आमिर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

6 1781696663

पिछले 2 महीने में भी हुईं ISI एजेंट्स की गिरफ्तारियां

मई: यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल और अन्य कई संवेदनशील ठिकानों पर ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे।

अप्रैल: पंजाब अमृतस​र में 3 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई थी।

नवंबर 2025: दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट

दिल्ली में पिछले साल आतंकियों ने लाल किले के पास 10 नवंबर को कार ब्लास्ट किया था। धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसके पीछे AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में ISI-दाऊद नेटवर्क से जुड़े 8 लोग गिरफ्तार:धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों पर हमले की साजिश नाकाम

19 1781696632

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, दाऊद इब्राहिम और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पाकिस्तान में बने हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


  • Related Posts

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    ] दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक…

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    ] दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के चुनाव में जीते पदाधिकारी। दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge
    ×