RSS Registration Row Mohan Bhagwat vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge


]

  • Hindi News
  • National
  • RSS Registration Row Mohan Bhagwat Vs Karnataka Home Minister Priyank Kharge

बेंगलुरु/नागपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
S2 4 1781535437

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के रजिस्ट्रेशन की मांग को खारिज करते हुए कहा कि संगठन न तो गुप्त है और न ही जनता की नजर से दूर काम करता है।

केरल के त्रिशूर में संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा- बहुत सी ऐसी चीजें चल रही हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। संगठन के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। हम खुले मैदानों में काम करते हैं। लोगों को बुलाते हैं और उन्हें बताते हैं कि हम क्या करते हैं।

उन्होंने संघ के रजिस्ट्रेशन के सवाल पर बताया कि जो लोग सरकार से फंड चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। वह होना ही चाहिए। लेकिन सरकार जानती है कि संघ का अस्तित्व है।

दरअसल कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने RSS के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत को लेटर लिखा था। खड़गे ने पूछा था- 100 साल का हिसाब बताएं। कानूनी दर्जा, फंडिंग और खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करें।

Quote Image 11 1781537229

भागवत ने और क्या कहा, 5 पॉइंट…

  • सरकार ने हम पर दो बार प्रतिबंध लगाया। एक प्रतिबंध कोर्ट के आदेश से लगा था। दूसरा सत्याग्रह के बाद हटाया गया। इसका मतलब है कि सरकार जानती थी कि RSS का अस्तित्व है।
  • संगठन ने 1950 में सरकार को अपना लिखित संविधान सौंपा था और किसी भी अधिकारी ने कभी भी मान्यता मिलने से पहले रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर नहीं दिया।
  • 100 से ज्यादा साल बीत गए हैं। किसी ने हमसे यह नहीं कहा कि आपको रजिस्ट्रेशन कराना ही होगा। हिंदू धर्म रजिस्टर्ड नहीं है। कई चीजें रजिस्टर्ड नहीं हैं।
  • हमारे कार्यकर्ता हर इलाके में रहते हैं। लोग उन्हें रोज देखते हैं। हमारी पहुंच बहुत व्यापक है। अगर हम कोई बात छिपाकर रखते, तो इनमें से कुछ भी मुमकिन नहीं होता
  • वे किसी न किसी तरह से एक तरफ तो संघ के काम में बाधा डालना चाहते हैं और लोगों के मन में शक पैदा करना चाहते हैं। लेकिन अब ऐसा करना मुमकिन नहीं है क्योंकि लोग हमें जानते हैं।

खड़गे ने पूछा था- RSS 100 साल का हिसाब बताए

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को RSS के 100 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए, मोहन भागवत को लेटर लिखकर संघ की कानूनी स्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। खड़गे ने RSS से कहा कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराए। अपनी कानूनी स्थिति स्पष्ट करे और फंडिंग, आय, खर्च और संपत्ति के स्रोतों की जानकारी सार्वजनिक करे।

उन्होंने तर्क दिया कि संगठन को पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही बनाए रखनी चाहिए। 13 जून को लिखे लेटर में प्रियांक ने सवाल किया कि जब नागरिकों, मजदूर संगठनों, NGO, ट्रस्ट, मंदिरों और कंपनियों से कानून का पालन करने, रजिस्ट्रेशन कराने और जानकारी देने की उम्मीद की जाती है, तो RSS को इससे छूट क्यों मिलनी चाहिए।

RSS पर प्रियांक खड़गे के पिछले 2 बयान

20 अक्टूबर 2025: प्रियांक बोले- RSS कार्यकर्ताओं ने गाली-धमकी दी

कर्नाटक के चित्तपुर में होने वाली RSS और भीम आर्मी के मार्च को प्रशासन ने परमिशन देने से इनकार कर दिया है। चित्तपुर से विधायक और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि RSS के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुझे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अगर कोई संगठन मार्च निकालना चाहता है तो पहले यह साबित करे कि वह कानूनी परमिशन ले। अब तक किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस से औपचारिक अनुमति नहीं मांगी है।

1 जुलाई 2025: प्रियांक बोले-केंद्र में आए तो RSS को बैन करेंगे

कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो RSS पर बैन लगाया जाएगा। प्रियांक ने RSS पर धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने पहले भी दो बार RSS पर बैन लगाया था और अब उन्हें उसे हटाने का अफसोस है। उनके मुताबिक, संघ हमेशा समानता और आर्थिक न्याय के विरोध में रहा है।’

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है

Comp 11 1 1770538864

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने को कहेगा, तो वे तुरंत ऐसा करेंगे। आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद किसी पद पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो हिंदू संगठन के लिए काम करता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप…

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    Annamalai TN BJP Launch New Party

    Annamalai TN BJP Launch New Party
    ×