]
![]()
दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली के मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, सांसद कमलजीत सहरावत, यूआईडीएआई के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर एलजी ने कहा तकनीक आधारित सुधारों से शासन अधिक पारदर्शी और सुलभ हुआ है। आधार अब डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अहम हिस्सा बन चुका है, जिससे डीबीटी और वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और अन्य डिजिटल सेवाओं ने प्रक्रियाओं को सरल बनाया है और जनता का भरोसा बढ़ाया है। विकासपुरी केंद्र दिल्ली में नागरिक सेवाओं को और मजबूत करेगा। उन्होंने बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराने की भी अपील की। आधार सेवाएं होंगी और आसान,…
मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नए केंद्र से पश्चिमी दिल्ली के लोगों को आधार सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। नामांकन और अपडेट जैसी सुविधाएं अब नजदीक ही मिलेंगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आधार अहम,…
उन्होंने कहा कि आधार जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण है। आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए हजारों परिवारों को कैशलेस इलाज का लाभ मिल रहा है।




