दिल्ली पुलिस के सिपाही ने एक्स-गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर घसीटा,VIDEO:गुरुग्राम में बीच सड़क थप्पड़ मारे, थार से घर का गेट तोड़ा; ब्रेकअप से नाराज था


]

Ezgifcom Optimize 2026 06 11T150805889 1781170731
हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि सिपाही ने शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर सरेआम उसके बाल पकड़कर खींचे और सड़क पर धक्का भी दिया। यहीं नही, उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। बीच बचाव के लिए आए युवक के साथ भी मारपीट की। मामला सेक्टर-56 की पॉश सोसाइटी जलवायु विहार का है, जहां घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिपाही एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोनित यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गाजियाबाद के इंद्रापुरम का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में एक मेट्रो स्टेशन पर उसकी ड्यूटी है। पुलिस ने उसे अरेस्ट भी कर लिया है। उसने गिरफ्तारी के बचने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की, जो रिजेक्ट हो चुकी है। एक्स गर्लफ्रेंड की पिटाई के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया उधर, इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी रोनित यादव को पकड़ लिया और कोर्ट में पेश किया। अब आरोपी की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है। फिलहाल वह भौंडसी जेल में बंद हैं।

  • Related Posts

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप…

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    Annamalai TN BJP Launch New Party

    Annamalai TN BJP Launch New Party
    ×