NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems


]

  • Hindi News
  • National
  • NEET Exam: NTA Meets Panel, Suggests Learning From China US Exam Systems

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत में चीन की प्रवक्ता यू जिंग ने गाओकाओ से जुड़ा एक वीडियो X पर शेयर किया है। - Dainik Bhaskar

भारत में चीन की प्रवक्ता यू जिंग ने गाओकाओ से जुड़ा एक वीडियो X पर शेयर किया है।

NEET UG पेपर लीक मामले के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को संसदीय समिति से मुलाकात की। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और नेशनल मेडिकल काउंसिल अध्यक्ष अभिजात शेठ शामिल हुए।

समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि हमें अमेरिका और चीन जैसे देशों से सीखना चाहिए। वहां बिना किसी शिकायत के परीक्षाएं होती हैं। विदेशों में अपनाए जाने वाले अच्छे तरीकों से सीखें और ऐसे सिस्टम अपनाएं ताकि देश में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और पुख्ता हो।

इधर, भारत में चीन की प्रवक्ता यू जिंग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गाओकाओ को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा बताया। साथ ही लिखा- यह भारत के JEE-NEET का संयुक्त रूप है। 2 दिन में 1.3 करोड़ छात्रों ने हिस्सा लिया। इनके लिए कारखानों ने काम रोका। सड़कें सूनी रहीं। पूरा देश छात्रों के लिए एकजुट हो गया।

भारत में NEET में आमतौर पर 20 लाख से ज्यादा और JEE में करीब 15 लाख उम्मीदवार बैठते हैं। 2026 में हुआ 3 मई को हुआ अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन एग्जाम पेपर लीक के आरोपों के कारण 12 मई को रद्द कर दिया गया था। 21 जून को इसे दोबारा करवाया जा रहा है।

चीनी प्रवक्ता का X पोस्ट…

Image 31 1781148961

तीसरी संसदीय समिति के सामने पेश हुए NTA-NMC के अधिकारी

NEET-UG पेपर विवाद के बाद यह तीसरी संसदीय समिति थी, जिसके सामने दोनों मंत्रालयों, NTA और NMC के अधिकारी पेश हुए थे। इससे पहले वे शिक्षा और सरकारी आश्वासनों से जुड़ी संसदीय समितियों के सामने पेश हो चुके थे। इन समितियों को बताया गया था कि अभी उनका पूरा ध्यान 21 जून को होने वाली NEET की दोबारा परीक्षा पेन-पेपर फॉर्मेट में कराने पर है।

इधर, संसदीय समिति ने हालिया विवाद के बाद एनटीए का मनोबल बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने छात्रों का तनाव कम करने और एनटीए-एनएमसी के बीच तालमेल पर जोर दिया ताकि सीटें खाली न रहें।

सदस्यों ने छात्रों के बीच आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से उन छात्रों के परिवारों की मदद करने को भी कहा जिन्होंने आत्महत्या की थी।

साल में 2-3 बार करवाया जाए एग्जाम

भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG फिलहाल साल में एक बार एक ही सेशन में होती है। संसदीमय समिति के सदस्यों ने साल में 2-3 बार NEET-UG करवाने का सुझाव भी दिया ताकि छात्रों को परीक्षा पास करने के कई मौके मिलें। वे ऐसी वजहों से परेशान न हों जो उनके नियंत्रण से बाहर हों।

साल में कई बार NEET आयोजित करने की मांग भी बार-बार उठाई जाती रही है। जुलाई 2018 में, तत्कालीन केंद्रीय HRD मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि NTA साल में दो बार JEE Main और NEET-UG आयोजित करेगा। हालांकि, इसे कभी लागू नहीं किया गया।

हालांकि, 2023 में नेशनल मेडिकल कमीशन ने कहा था कि साल में दो बार NEET-UG करना व्यावहारिक नहीं होगा, क्योंकि सभी MBBS सीटें एक ही काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए भरी जाती हैं।

NEET पेपर लीक में अब तक 13 गिरफ्तार, 21 जून को परीक्षा

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया।

12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख 21 मई को होने का ऐलान किया। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Neet Ug 2026 New011779990965 1781151754

NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी।

इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। भी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

NEET पेपर लीक करवाने वाले 5 आरोपियों के घर पहुंचा भास्कर: कोई बेटे को टॉपर बनाना चाहता था था, कोई 2BHK फ्लैट में रह रहा

Gr Cover Neet Maharashtra 10 06 20261781017575 1781151618

3 मई को NEET एग्जाम हुआ। अगले दिन पेपर लीक की बात सामने आने लगी। हालांकि, एग्जाम कराने वाली एजेंसी NTA दावा कर रही है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं। 8 मई को जांच CBI को सौंपी गई।12 मई को एग्जाम रद्द कर दिया गया। इस मामले में 13 लोग गिरफ्तार किए गए। 9 महाराष्ट्र के हैं। दैनिक भास्कर की टीम इनमें से 5 प्रमुख किरदारों के घर और संस्थानों तक पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


  • Related Posts

    सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया 'सखीसेतु' ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं

    ] द्वारका के बाल भारती पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की 16 साल की छात्रा ने महिलाओं और बच्चों की सेहत के लिए ‘सखीसेतु’ मोबाइल ऐप बनाया है। इस छात्रा…

    Nation Builder Vs Homemakers; Wives Role – Domestic Income

    ] Hindi News National Nation Builder Vs Homemakers; Wives Role Domestic Income | Supreme Court Judgement नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा परिवार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया 'सखीसेतु' ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं

    सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया 'सखीसेतु' ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं

    Nation Builder Vs Homemakers; Wives Role – Domestic Income

    Nation Builder Vs Homemakers; Wives Role – Domestic Income

    PM Modi Chairs NITI Aayog Meeting

    PM Modi Chairs NITI Aayog Meeting

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

    गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग:दिल्ली में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पंजाबी सिंगर इसके ब्रांड एंबेसडर

    गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग:दिल्ली में बाइक पर आए 2 बदमाशों ने गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी; पंजाबी सिंगर इसके ब्रांड एंबेसडर

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems
    ×