यूपी में आंधी-तूफान से 3 की मौत:ऑडिटोरियम की छत उड़ी, महिला पर टीनशेड गिरा; आज 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

]

Comp 1 76 1781120928
मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 7 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। यूपी के चित्रकूट में 4.5 करोड़ रुपए के ऑडिटोरियम की छत उड़ गई। इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में हादसों में 3 लोगों की मौत हुई। तेज हवाओं से पेड़, टीनशेड और गेट गिरने से कई जगह नुकसान हुआ। वहीं पंजाब के मानसा में तेज आंधी में लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चली और मध्यम बारिश हुई। दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली से 2 फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट हुईं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में धारीवारी नाले के पास थाथरी-किलोथ्रान हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। अधिकारी मलबा हटाने और कनेक्टिविटी ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं। वहीं गुजरात को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। 8 राज्यों में पारा 40°C से ज्यादा रहा बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2°C रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.9°C, यूपी के बांदा में 45.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 45.5°C और एमपी के खजुराहो में 45°C दर्ज किया गया। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 जून: 13 जून:

  • Related Posts

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

    ] Hindi News National NEET Exam: NTA Meets Panel, Suggests Learning From China US Exam Systems नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में चीन की प्रवक्ता यू जिंग ने…

    breaking news live updates headlines 10 june 2026

    ] 4 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। बुधवार को इलाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

    NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

    breaking news live updates headlines 10 june 2026

    breaking news live updates headlines 10 june 2026

    Delhi HC quashes FIR, ED case against ‘NewsClick’, calls it ‘gross abuse of law’

    Delhi HC quashes FIR, ED case against ‘NewsClick’, calls it ‘gross abuse of law’

    गुरुग्राम का कपल बोला- हॉस्पिटल ने हमारा बच्चा बेचा:मुंह बंद करने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया; IVF के जरिए चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गई

    ×