एमसीडी और सीआरआरआई के बीच समझौता:इको-फिक्स से होगी गड्ढों की मरम्मत, अपनाई जाएगी स्टील-स्लैग तकनीक, प्रदूषण कम किया जाएगा


]

Whatsapp Image 2026 06 10 At 83600 Pm 1 1781104441
नई दिल्ली। दिल्ली की जर्जर सड़कों और धूल प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत अब दिल्ली की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार और सीआरआरआई डायरेक्टर डॉ. चालुमूरी रवि शेखर ने एमओए पर हस्ताक्षर किए। इंजीनियरों को पेवमेंट निर्माण के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी समझौते के तहत अब सड़कों की गुणवत्ता की थर्ड-पार्टी जांच होगी और इंजीनियरों को पेवमेंट निर्माण के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण पहल इको-फिक्स तकनीक का उपयोग है, जो आयरन और स्टील-स्लैग पर आधारित है। यह मिक्स गड्ढों को भरने के लिए बेहद असरदार और त्वरित समाधान है। इस सहयोग पर निगम आयुक्त ने कहा, यह साझेदारी दिल्ली के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में मील का पत्थर है। समय पर मरम्मत से सड़क की धूल के उत्सर्जन को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इस नई तकनीक से अब दिल्लीवासियों को खराब सड़कों से मुक्ति मिलेगी और निर्माण कार्य में टिकाऊपन व स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    ] नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार…

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    ] दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के चुनाव में जीते पदाधिकारी। दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    Delhi Police Busts ISI Network; 12 Arrested

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    DU ICC Election | ABVP Wins with Aryan & Shlok

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत:उमड़ी छात्राओं की भीड़, दाखिला प्रक्रिया की उलझनें हुईं दूर, करियर की संभावनाओं पर मिली जानकारी

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found
    ×