Mamata Banerjee TMC Crisis Update; Sukhendu Sekhar Roy


]

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee TMC Crisis Update; Sukhendu Sekhar Roy | West Bengal Trinamool Congress

कोलकाताकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 2026 06 08T133423172 1780905874

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सुखेंदु सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन पहुंचकर इस्तीफा सौंपा।

इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने पार्टी के कामकाज और लीडरशिप पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, सुखेंदु का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर, लोकसभा के भी 20 सांसद ममता से अलग होने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सुखेंदु के साथ एक मीटिंग की है।

5 नाम सामने आए हैं, इनमें शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती शामिल हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं।

Quote Image 7 1780905155

त्यागपत्र में भाजपा की तारीफ, TMC की पोल खोली

अपने इस्तीफे में सुखेंदु ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में TMC की हार के लिए पार्टी की आलोचना की। इस जनादेश को ममता के 15 साल के अराजक शासन का नतीजा बताया। पढ़ें क्या थीं इस्तीफे में लिखी 4 अहम बातें…

  • यह शासन बड़े पैमाने पर बेलगाम भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कानून-व्यवस्था और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बुरी तरह नाकाम रहा।
  • इतिहास में पहली बार लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी जनादेश दिया है। यह जनादेश तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के अराजक शासन को खत्म करने के लिए था।
  • पार्टी उस तरीके से नहीं चल रही थी, जैसे चलनी चाहिए। कई नेताओं को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति नहीं थी। कई-कई बार नेताओं की राय भी नहीं ली जाती थी।
  • पार्टी के भीतर ऐसे हालात लंबे समय से चल रहे थे। कई नेताओं ने मजबूरी में इसे स्वीकार कर लिया था। ममता ने चुनाव हारने के बाद न आत्ममंथन किया, न कारण जानने की कोशिश की।
  • सुखेंदु ने नई चुनी गई BJP सरकार की भी तारीफ की और कहा कि वे अपने घोषणापत्र के अनुसार राज्य के विकास के लिए कदम उठा रहे हैं। उसने पुनर्निर्माण के लिए पहल शुरू कर दी है।

सुखेंदु बोले- अब मैं आम आदमी, चाहता हूं नई सरकार सबकी जांच करे

अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सुखेंदु ने कहा बंगाल के इतिहास में पहली बार, पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है। वोटिंग परसेंट 98% पहुंच गया। पार्टी ने इस पर कोई चर्चा नहीं की। 15 साल से सत्ता में रहे लोग आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया। इसके बजाय, बिचौलिए, चोर, डकैत और बलात्कारी आगे आ गए। करोड़ों रुपए लूटे गए। अब यह सब सामने आ रहा है।

सुखेंदु ने कहा- मैं अब एक आम नागरिक हूं। नई सरकार से मांग कर सकता हूं कि वे पिछले 5 सालों में बंगाल के हर अस्पताल में हुई खरीदारी की जांच करें। फोरेंसिक ऑडिट होना चाहिए। हमारे देश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। उस समय, नेताओं और प्रशासकों ने इस बारे में कोई विचार-विमर्श या चर्चा नहीं की। लेकिन जिन लोगों ने उन्हें वहां भेजा था, उन्हीं ने अब उन्हें नीचे गिरा दिया है। इसलिए सबकी जांच होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले एप…

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    ] नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत NEET-UG री-एग्जाम से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Telegram Ban NEET-UG Re-Exam Challenge

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Chandigarh Medical Store Firing | Attackers Kharr Connection Found

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    Dainik Bhaskar Updates 17 June । Breaking News Latest News MP UP Delhi Rajasthan

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    केजरीवाल बोले- पेपर लीक रोकने की सरकार की मंशा नहीं:कहा- मोदी सरकार रोक लगाएगी तो MLA-MP खरीदने का पैसा कहां से आएगा

    Annamalai TN BJP Launch New Party

    Annamalai TN BJP Launch New Party
    ×