दिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे:22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगे

]

Comp 28 A1780473552 1780523471
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 5 मंजिला फ्लरिश स्टे होटल में भीषण अग्निकांड की जांच में कई गंभीर लापरवाही सामने आ रही हैं। पुलिस ने बुधवार देर रात होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया है कि होटल का काम दूसरे लोग संभालते थे। सूत्रों के मुताबिक, बजाज ने बताया कि वह खुद होटल की निगरानी नहीं करता था। उसने होटल के मैनेजमेंट, बिलिंग और अकाउंट्स का काम किसी और व्यक्ति को दिया था। उसने यह भी कहा कि होटल में कमरे बड़े करने और अन्य बदलावों की सलाह भी किसी अन्य व्यक्ति ने दी थी। बजाज ने दावा किया कि सलाह देने वाले व्यक्ति ने उससे कहा था- होटल में ये सारे मॉडिफिकेशन नॉर्मल हैं और दिल्ली में सब चलता है। बजाज ने यह भी माना है कि होटल के पास फायर NOC नहीं थी। पुलिस अब निर्माण संबंधी मंजूरियों, बिजली कनेक्शन और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 11 विदेशी और 11 भारतीय नागरिक हैं। कई घायल हैं। गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक अग्रवाल का पूरा परिवार आग में जल गया। विवेक ने आग के बीच एक रिश्तेदार को फोन पर कहा था- भाई, शायद हम बच नहीं पाएंगे। सील खिड़कियां, एंट्री-एग्जिट एक, बचने का मौका नहीं मिला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ योजना के तहत इस होटल को 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन 5 मंजिलाें पर 25 से अधिक कमरे बना लिए। होटल में आने-जाने का एक ही रास्ता था। होटल की अधिकांश खिड़कियां बंद या सील थीं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ियों के पास रखे सामान से शुरू हुई और कुछ मिनट में धुआं पूरी इमारत में फैल गया। इससे लोगों के लिए बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान होटल में LPG सिलेंडर भी मिले। चीखें सुनकर किसी ने गद्दे बिछा दिए, किसी ने खिड़कियां तोड़ीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, आग सुबह 8:30 बजे लगी। सेंसर आधारित मुख्य गेट बंद हो गया था। हालांकि इसकी जांच जारी है। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले स्थानीय लोग बचाव में जुट गए थे। होटल के सामने कंबल-गद्दे की दुकान चलाने वाले अरमान ने दुकान से सभी नए गद्दे और रजाइयां निकालकर सड़क पर बिछा दी थीं। अरमान ने कहा, होटल की ऊपरी मंजिल से कई लोग इन्हीं गद्दों पर गिरे, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली। कई लोगों ने कांच तोड़े, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर निकले। स्थानीय युवक अफजल, शाहरुख, अनीस, आमिर और वसीम ने कम से कम 10 लोगों को CPR भी दी। अस्पताल में पिता से मिलने आए थे CA विवेक और परिवार गुरुग्राम के CA विवेक के पिता राधेश्याम अग्रवाल पिछले कई दिनों से पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें देखने के लिए परिवार के सदस्य दिल्ली आए थे और होटल फ्लरिश स्टे में दो कमरे बुक किए थे। हादसे में विवेक की मां, पत्नी, दोनों बेटियां, मामा अशोक गोयल, मौसी कमला और उनके पति जवरी लाल की भी मौत हो गई। विवेक की बड़ी बेटी जीविषा एक दिन पहले ही बेंगलुरु से अपने दादा से मिलने दिल्ली पहुंची थी। हादसे के बाद परिवार में केवल विवेक के पिता राधेश्याम अग्रवाल ही जीवित बचे हैं, जो अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। विवेक के ससुर प्रेम बंसल ने बताया कि बेटी ने फोन पर घबराकर कहा था- हम जिस होटल में ठहरे थे, उसमें आग लग गई है। जब तक परिवार के लोग पहुंचे, सबकी मौत हो चुकी थी।

  • Related Posts

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    ] Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 11 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस जीप में पीछे की सीट पर बैठा सौकत मोल्ला। राष्ट्रीय…

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    ] नई दिल्ली। मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी
    ×