Delhi Hotel Fire Owner Runs 2 More Hotels

]

नई दिल्ली20 मिनट पहलेलेखक: उदय भटनागर

  • कॉपी लिंक
1 1780494252

दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है।

फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं।

फ्लरिश इन गेस्ट हाउस घटना वाली जगह से 100 मीटर दूर है। इसमें बेसमेंट के अंदर 5 कमरे और किचन है। यहां कोई फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिला और ना ही वेंटिलेशन का इंतजाम है।

ग्रीन रेजीडेंसी होटल की 3 तस्वीरें…

ग्रीन रेजीडेंसी होटल के बेसमेंट में कमरे निकाल रखे हैं, जो गैरकानूनी है।

ग्रीन रेजीडेंसी होटल के बेसमेंट में कमरे निकाल रखे हैं, जो गैरकानूनी है।

इतनी संकरी गैलरी है कि दो व्यक्ति एक साथ नहीं निकल सकते।

इतनी संकरी गैलरी है कि दो व्यक्ति एक साथ नहीं निकल सकते।

सीढ़ियां और बाहर निकलने का रास्ता भी गैलरी की तरह संकरा है।

सीढ़ियां और बाहर निकलने का रास्ता भी गैलरी की तरह संकरा है।

इतना संकरा बेसमेंट कि एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है

इसके बेसमेंट में एंट्री और एग्जिट के लिए एक संकरा सा गेट है, जिसमें एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है। इमरजेंसी एग्जिट का इंतजाम नहीं है। एक व्यक्ति के आने-जाने लायक कॉरिडोर है और इसी से कमरों में जाने का रास्ता है।

बेसमेंट के ऊपर 3 फ्लोर हैं। हर फ्लोर पर 6-6 कमरे हैं। हर फ्लोर के बाहर दो-दो फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, लेकिन ये किस हाल में हैं, ये कंफर्म नहीं। ऊपर के फ्लोर पर भी वेंटिलेशन नहीं है। विंडो में फिक्स ग्लास लगे हुए हैं, जिसे इमरजेंसी में तोड़ने के सिवाय भागने का कोई रास्ता नहीं है।

पूरा होटल खाली पड़ा था। अंदर कोई स्टाफ नहीं मिला। होटल के एक कमरे में रुके बुजुर्ग मिले, लेकिन वो बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुए।

होटल का मालिक फरार

फ्लरिश स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज का बंगला।

फ्लरिश स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज का बंगला।

फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद लवकेश बजाज के घर पहुंची थी। लेकिन, वहां कोई नहीं मिला। पुलिस बजाज की तलाश में जुटी हुई है।

अब फ्लरिश स्टे होटल में आग की 3 तस्वीरें…

फ्लरिश स्टे होटल का बेसमेंट भी इतना संकरा है कि रेस्क्यू टीम को दिक्कतें आईं।

फ्लरिश स्टे होटल का बेसमेंट भी इतना संकरा है कि रेस्क्यू टीम को दिक्कतें आईं।

फ्लरिश स्टे गेस्ट हाउस की आग लगने से पहले और बाद की तस्वीर।

फ्लरिश स्टे गेस्ट हाउस की आग लगने से पहले और बाद की तस्वीर।

मालवीय नगर में बिल्डिंग में बुधवार सुबह 8.50 बजे आग लगी।

मालवीय नगर में बिल्डिंग में बुधवार सुबह 8.50 बजे आग लगी।

—————–

दिल्ली होटल हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: इनमें बांग्लादेश-अफ्रीकी देशों के 17 नागरिक

19 1780494767

दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक हैं। जो बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं। मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। पूरी खबर पढ़ें…

आग से बचने पांचवीं मंजिल से कूदे लोग:कुछ चिल्लाते रहे, कुछ ने खिड़की तोड़कर जान बचाई; दिल्ली हादसे की 13 PHOTOS

20 1780495279

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली की होटल में आग पर वर्ल्ड मीडिया:अलजजीरा ने लिखा- भारतीय इमारतों में सुरक्षा इंतजाम नहीं

21 1780495295

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है। हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    ] Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 11 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस जीप में पीछे की सीट पर बैठा सौकत मोल्ला। राष्ट्रीय…

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    ] नई दिल्ली। मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी
    ×