Delhi Building Collapse: Owner Earned Lakhs Monthly

]

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
21 2 1780459884

दिल्ली के साकेत में 30 मई को हुए बिल्डिंग हादसे में नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक करमवीर ने पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग की चार मंजिलों से हर महीने करीब 10 लाख रुपये कमा रहा था। हर मंजिल करीब 2.5 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दी गई थी।

जांच में पता चला है कि बिल्डिंग गिरने के समय दो और मंजिलों का निर्माण चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि करमवीर ने नए फ्लोर के बारे में खरीदारों और निवेशकों से पहले ही बात कर ली थी। जिनसे उसे हर महीने 5 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होने की उम्मीद थी।

हालांकि नए फ्लोर बनने से पहले ही 30 मई को चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 71 साल के मकान मालिक करमवीर को अरेस्ट किया।

386717B4 D572 480C Aa04 5Ef79322A3B7 1780459857

मलबे से कई बिजली मीटर, सभी आरोपी के नाम पर

मंगलवार को मलबा हटाने के काम के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कई बिजली के मीटर जब्त किए। जो करमवीर के नाम पर रजिस्टर्ड थे। इन्हें सबूत के तौर पर रखा गया है। अधिकारियों का मानना ​​है कि ये मीटर मकान मालिक के खिलाफ अहम सबूत साबित होंगे।

पुलिस ने उन किराएदारों और रहने वालों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। जिन्होंने बिल्डिंग में फ्लैट किराए पर लिए थे। कई लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, क्योंकि जांचकर्ता यह जानकारी जुटाना चाहते हैं कि निर्माण कब शुरू हुआ था, बिल्डिंग में कितने लोग रह रहे थे और क्या बिल्डिंग गिरने से पहले रहने वालों ने उसमें किसी तरह की कमजोरी के बारे में शिकायत की थी।

बिल्डिंग का कोई नक्शा नहीं, बिल्डर फरार

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को अब तक इस बिल्डिंग का कोई एप्रूव्ड नक्शा नहीं मिल पाया है। अगर यह साबित हो जाता है कि बिल्डिंग का कोई नक्शा नहीं था या उसका निर्माण नियमों का उल्लंघन करके किया गया था। तो हादसो का जिम्मेदार सिर्फ मकान मालिक नहीं होगा। बल्कि उस बिल्डर को भी पकड़ा जाएगा जिसने यह बिल्डिंग बनाई।

इस बीच, फरार चल रहे बिल्डर मनीष का पता लगाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उसकी आखिरी लोकेशन देहरादून में मिली थी, और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई है।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि मनीष की गिरफ्तारी से निर्माण प्रक्रिया, मंजूरियों और बिल्डिंग से जुड़े पैसों के लेन-देन के बारे में और भी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

3 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम…

30 मई: शाम 6:00 बजे बिल्डिंग गिरी

30 मई की शाम को बिल्डिंग गिरी थी। वहां खड़े लोगों ने गिरने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

30 मई की शाम को बिल्डिंग गिरी थी। वहां खड़े लोगों ने गिरने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

31 मई: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबा पड़ा

बिल्डिंग गिरने के बाद चारों तरफ मलबा ही नजर आया। 6 लोगों की दबने से मौत हो गई।

बिल्डिंग गिरने के बाद चारों तरफ मलबा ही नजर आया। 6 लोगों की दबने से मौत हो गई।

31 मई: NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया

Ndrf की टीम ने दो दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

NDRF की टीम ने दो दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

2 जून: हादसे में दो डॉक्टरों ने भी जान गंवाई

इस हादसे में मरने वाले 6 लोगों में से दो डॉक्टर भी थे।

इस हादसे में मरने वाले 6 लोगों में से दो डॉक्टर भी थे।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए

Comp 15211777788909 1780157254

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    ] Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 11 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस जीप में पीछे की सीट पर बैठा सौकत मोल्ला। राष्ट्रीय…

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    ] नई दिल्ली। मालवीय नगर में होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    दिल्ली होटल अग्निकांड, दोषी अधिकारियों को होगी जेल:सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्च स्तरीय मीटिंग, बोलीं-लगेगा जुर्माना, डीएम की बढ़ाई गई शक्तियां

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली एलजी की हाईलेवल मीटिंग:लास्टमाइल कनेक्टिविटी तक पर जोर, गोशाला बनाने के लिए दी मंजूरी

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा पर उठे सवाल:कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा, हमले के दिन बंद थे सीसीटीवी कैमरे

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी

    होटल अग्निकांड पर AAP ने सरकार को घेरा:सीएम और मेयर से इस्तीफे की मांग, अंकुश नारंग बोले- भ्रष्टाचार की कीमत चुका रहे दिल्लीवासी
    ×