IMD Heatwave end in india| Rain in MP UP Rajasthan


]

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
S7 1780276386

देश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देशभर में हीटवेव की स्थिति समाप्त हो गई है। कई राज्यों में बारिश और आंधी के चलते मौसम में बदलाव आया है।

राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी चली, जिससे तापमान में गिरावट आई। जैसलमेर में रेतीला तूफान आया। इससे विजिबिलिटी पर असर हुआ, हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राज्य के फलौदी में अधिकतम तापमान 42.6°C रहा।

उत्तर प्रदेश के बलिया में 34.4mm और मुरादाबाद में 21.8mm बारिश हुई। लखनऊ में भी 2.4mm बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 36.3°C रहा, जो सामान्य से 3.9°C कम है। न्यूनतम तापमान 24.7°C रहा।

उत्तराखंड में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। चंपावत के श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे के वार्षिक जोड़ मेले के दौरान उफनती नदी में 50 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया।

27 1780246952

AC में ब्लास्ट क्यों होता है, हो सकते हैं ये कारण; एसी के साथ न करें ये 9 गलतियां, जानें यूज के 13 सेफ्टी टिप्स

हाल ही में दिल्ली के हौज खास इलाके में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार के घर में AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC में आग लगने से 9 लोगों की जान गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एसी में आग क्यों लगती है। पढ़ें पूरी खबर

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के चंपावत में बारिश के कारण नदी की धारा तेज हो गई। सुरक्षाबलों ने 50 लोगों का रेस्क्यू किया।

उत्तराखंड के चंपावत में बारिश के कारण नदी की धारा तेज हो गई। सुरक्षाबलों ने 50 लोगों का रेस्क्यू किया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार दोपहर बारिश हुई। तेज आंधी के कारण पुलिसकर्मी का छाता पलट गया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार दोपहर बारिश हुई। तेज आंधी के कारण पुलिसकर्मी का छाता पलट गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयाग में संगन किनारे खड़ी नाव को नदी में ढकेलते नाविक।

उत्तर प्रदेश के प्रयाग में संगन किनारे खड़ी नाव को नदी में ढकेलते नाविक।

राजस्थान के पुष्कर में रविवार को तेज बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पानी भर गया।

राजस्थान के पुष्कर में रविवार को तेज बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पानी भर गया।

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेतीला तूफान

जैसलमेर में धूल का गुबार उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ा। थोड़ी देर बाद इलाके में अंधेरा छा गया।

जैसलमेर में धूल का गुबार उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ा। थोड़ी देर बाद इलाके में अंधेरा छा गया।

राजस्थान के जैसलमेर में रविवार शाम को फिर से रेतीला बवंडर उठा। इससे दिन में अंधेरा छा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में दूर से ही धूल का गुबार उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ा।

इससे पहले शनिवार दोपहर 3 बजे राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में रेतीला तूफान आया था। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली।

मानसून 4 जून तक केरलम पहुंचेगा

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून तक केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है।

IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

2 जून:

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं चल सकती है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी तेज हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है।

3 जून:

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

1 2026 1780247555

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में 20 से 22 जून तक आएगा मानसून, अगले 4 दिन ओले-बारिश का दौर रहेगा; धार-खरगोन में आज रेड अलर्ट

Comp 121 11780246359 1780277033

मध्य प्रदेश में मानसून 5 से 7 दिन लेट हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की एंट्री 20 से 22 जून तक हो सकती है। जून में औसत से कम बारिश होगी। मई की औसत बारिश से आधा इंच ज्यादा बारिश हुई। इधर, जून के शुरुआती 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में रेतीला तूफान आया, तापमान 41.5°C रहा

Cover 221780239574 1780277274

राजस्थान में लगातार दो दिन रेत के बवंडर के बाद सोमवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण सोमवार सुबह सवाई माधोपुर व आसपास के एरिया में बारिश हुई। जयपुर, दौसा जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को 20 जिलों में यलो अलर्ट है। इसका असर 4 जून तक रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: राज्य के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक बढ़ सकता है

Comp 74 117802287851780241664 1 1780277554

बिहार के 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगी, गर्मी के असर के चलते अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

2 1780247469


  • Related Posts

    इवेंट कैलेंडर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, फुटबॉल का महासंग्राम फीफा से लेकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप तक; जानिए जून में आपके काम की तारीखें

    ] साल 2026 का छठा महीना जून शुरू हो चुका है। इस महीने जून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। फुटबॉल वर्ल्डकप होगा, साथ ही क्रिकेट में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप…

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 35 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनने के तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इवेंट कैलेंडर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, फुटबॉल का महासंग्राम फीफा से लेकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप तक; जानिए जून में आपके काम की तारीखें

    इवेंट कैलेंडर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, फुटबॉल का महासंग्राम फीफा से लेकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप तक; जानिए जून में आपके काम की तारीखें

    IMD Heatwave end in india| Rain in MP UP Rajasthan

    IMD Heatwave end in india| Rain in MP UP Rajasthan

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

    देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur
    ×