Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Newsroom Composite 730X548 2026 05 29T045626499 1780010853

TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह 4 मई के चुनावी नतीजों और जनता की भावना को बताया।

इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को शांतनु सेन ने कहा कि वह शुरुआत से ही टीएमसी के साथ जुड़े रहे हैं और पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी, उसे निभाने की कोशिश की। कई बार उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का बचाव करना पड़ा, जब जनता इसके पक्ष में नहीं थी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मणिपुर में तीन साल बाद किसी गांव का पुनर्वास, बफर जोन में ग्रामीणों की वापसी

Newsroom Composite 730X548 2026 05 29T032638372 1780005481

मणिपुर में 3 मई 2023 से शुरू हुए विस्थापन के बाद पहली बार किसी कूकी-जो गांव का पुनर्वास हुआ है। बफर जोन में स्थित खोडांग गांव में गुरुवार को ग्रामीणों की आधिकारिक वापसी हुई। यह गांव चुराचांदपुर, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा के पास है।

यह गांव 28 मई 2023 से खाली पड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हथियारबंद मैतेई समूह अरंबाई तेंगगोल के कथित हमले के बाद ग्रामीणों को भागना पड़ा था। हिंसा के बाद 40 से ज्यादा घरों में से ज्यादातर जला दिए गए थे। करीब 8 घर ही बचे थे। इसके बाद गांव वीरान रहा। गांव प्रमुख जैमिनलियन हाओकिप ने कहा कि अब लोग फिर से अपनी सामान्य आजीविका से जुड़े काम कर पाएंगे।

बेंगलुरू से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान भारी बारिश की वजह से जयपुर डायवर्ट, सिद्धारमैया समेत 6 कांग्रेस नेता सवार थे

Newsroom Composite 730X548 2026 05 29T022249416 1780001940

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के चार्टर्ड विमान को गुरुवार शाम दिल्ली में भारी बारिश के कारण जयपुर डायवर्ट (मोड़ना) करना पड़ा। सिद्धारमैया कांग्रेस के पांच अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चार्टर्ड ‘एम्ब्रेयर’ विमान से बेंगलुरु के एचएएल (HAL) एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे थे।

लेकिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने से वीआईपी मूवमेंट रुक गया। इसके बाद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की बिल्कुल सुरक्षित लैंडिंग हुई। हालांकि, डायवर्ट होने के तीन घंटे बाद तक भी इस विमान ने दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान नहीं भरी थी।

हरियाणा के नूह में बकरीद के दौरान हिंसा, 12 घायल

Newsroom Composite 730X548 2026 05 29T010147294 1779996790

हरियाणा के नूह जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज के बाद दो गांवों के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में पुरानी रंजिश और पंचायत चुनाव विवाद झगड़े की वजह बने।

बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। सभी घायलों को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री से मुलाकात, आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण पर चर्चा

Newsroom Composite 730X548 2026 05 29T012004324 1779997875

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को दिल्ली जनजाति सुरक्षा मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी समुदायों के विकास और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट कर कहा कि उन्हें जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने लिखा- उनकी जनजातीय समाज के प्रति समर्पण भावना अत्यंत प्रशंसनीय है।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×