delhi university girls hostel protest midnight eviction water cut

]

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Gifmagicsite 7 1779400892

दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी हॉस्टल फॉर वुमेन (UHW) में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार रात कैंपस में धरना प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के मुताबिक, छात्राएं रात करीब 9:30 बजे से सड़क पर बैठीं और प्रदर्शन आधी रात के बाद तक जारी रहा।

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन पर जबरन हॉस्टल खाली कराने, बुनियादी सुविधाएं बंद करने और एक्स्ट्रा पैसे वसूलने के आरोप लगाए। AISA का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से छात्राओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन से जुड़ी 4 तस्वीरें…

हॉस्टल के गेट बाहर प्रदर्शन करतीं छात्राएं।

हॉस्टल के गेट बाहर प्रदर्शन करतीं छात्राएं।

विरोध के दौरान छात्राओं ने गेट पर पोस्टर भी लगाए।

विरोध के दौरान छात्राओं ने गेट पर पोस्टर भी लगाए।

पोस्टर में हॉस्टल प्रमुख के लापता और ऑफिस में एसी चलने जैसे नारे लिखे हुए थे।

पोस्टर में हॉस्टल प्रमुख के लापता और ऑफिस में एसी चलने जैसे नारे लिखे हुए थे।

छात्र संगठन Aisa के सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

छात्र संगठन AISA के सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए

छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल के दो ब्लॉकों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई और रीडिंग रूम से कुर्सियां हटा दी गईं, जिससे सेमेस्टर परीक्षाओं और NEET की तैयारी कर रही छात्राओं को परेशानी हुई। जून और जुलाई की फीस पहले ही जमा कराने के बावजूद उन्हें हॉस्टल छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

AISA की मांग- एक्स्ट्रा चार्ज लेना बंद करें

छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि 16 मई को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हॉस्टल प्रमुख ने सुविधाएं बहाल करने और रहने का टाइम बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया था। लेकिन बाद में प्रशासन अपने फैसले से पीछे हट गया और हॉस्टल में रुकने वाली छात्राओं से ₹450 प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क मांगने का आदेश जारी कर दिया।

AISA ने इसे जबरन वसूली और मानवीय गरिमा के खिलाफ बताया है। संगठन ने UHW प्रोवोस्ट के इस्तीफे, 24 घंटे पानी की सप्लाई बहाल करने और बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के हॉस्टल में रहने का टाइम बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

———————————-

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं, यूनिवर्सिटी ने कहा- बयान से पहले फैक्ट चेक करें राहुल

2 21773445232 1779402001

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा- “मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया, आप इंटरव्यू में फेल।” पूरी खबर पढ़ें…

प्रोफेसर पर रूम में बुलाने का आरोप, कहां गई DU-स्टूडेंट:6 महीने में 2 क्लास, जांच कमेटी की रिपोर्ट से खुद सवालों में

Gr Cover 25 Dec Delhi1766672174 1779402061

‘कुछ दिन पहले मैंने इंस्टाग्राम पर DU के एक प्रोफेसर के खिलाफ वीडियो डाली थी। आज एचओडी ने मुझे अपने रूम में बुलाया और कहा कि प्रोफेसर के खिलाफ जो रील बनाई हैं, उन्हें डिलीट कर दो। तुम इस यूनिवर्सिटी का बहुत छोटा हिस्सा हो। हम तुम्हारा बहुत कुछ बिगाड़ सकते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 1 मिनट पहले कॉपी लिंक BMD सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल…

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    ] मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो की स्थिति बन गई है। इसके मानसून के दौरान और मजबूत होने की संभावना है। एल नीनो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    दिल्ली के 12 जोन में स्वच्छता का महा-अभियान शुरू:एमसीडी का मेगा सैनिटेशन, 20 जून तक चलेगा, सांसद-विधायक ने उठाया कूड़ा

    दिल्ली के 12 जोन में स्वच्छता का महा-अभियान शुरू:एमसीडी का मेगा सैनिटेशन, 20 जून तक चलेगा, सांसद-विधायक ने उठाया कूड़ा
    ×