CM भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर:पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे, फिर कृषि मंत्री शिवराज चौहान से करेंगे मुलाकात

]

Comp 101697713689 1778641850
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान पहले वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात तय है। यह मुलाकात क्रमश: दोपहर एक और तीन बजे तय है। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे। इस दौरान पंजाब में लटके हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्टों, गेहूं को गोदामों से उठाने व धान की बिजाई को लेकर कई मुद्दों पर रणनीति बनाएंगे। CM मान की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से यह पहली मुलाकात है। बता दें कि, नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच काफी समय तक विवाद रहा है। यह विवाद मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था और जमीन अधिग्रहण को लेकर है। आठ बड़े हाईवे प्रोजेक्ट रद्द करने की दी थी चेतावनी गडकरी ने मान को पत्र लिखकर कहा था कि पंजाब में NHAI अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने जालंधर और लुधियाना में इंजीनियरों पर हुए हमलों व धमकियों का हवाला देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो करीब 14,288 करोड़ रुपए के आठ बड़े हाईवे प्रोजेक्ट रद्द किए जा सकते हैं। वहीं पंजाब सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। CM मान का कहना है कि कई घटनाएं ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हुईं, जैसे जरूरत से ज्यादा खुदाई करना या मजदूरों और जमीन मालिकों को समय पर भुगतान न करना। हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है मामला राज्य सरकार का दावा है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि प्राधिकरण जमीन के कम रेट तय करता है, जबकि जमीनों के बाजार भाव ज्यादा हैं। बाढ़ के समय किया था पंजाब का दौरा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाढ़ के समय सितंबर में पंजाब का दौरा किया था। 4 सितंबर 2025 को उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। इस दौरान वह अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला गए थे और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया था। किसानों और मनरेगा लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद 26-27 नवंबर 2025 को वे दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आए। इस दौरान उन्होंने अमृतसर, मोगा के रणसीह कलां गांव और जालंधर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल का दौरा किया। यहां उन्होंने किसानों और मनरेगा लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया।

  • Related Posts

    राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार:MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें

    ] राजस्थान में मंगलवार को रिकॉर्ड गर्मी रही। इस सीजन में पहली बार तापमान 48°C के पार पहुंच गया। बाड़मेर देश में सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.3°C…

    RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

    ] Hindi News National RSS General Secretary Dattatreya Hosabale On India Pakistan Talks Players Scientists नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर:पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे, फिर कृषि मंत्री शिवराज चौहान से करेंगे मुलाकात

    CM भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर:पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे, फिर कृषि मंत्री शिवराज चौहान से करेंगे मुलाकात

    राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार:MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें

    राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार:MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें

    RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

    RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    PM Narendra Modi Appeals Reactions; Sharad Pawar BJP Congress NCP – Sarafa Bazar

    PM Narendra Modi Appeals Reactions; Sharad Pawar BJP Congress NCP – Sarafa Bazar

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall
    ×