RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

]

  • Hindi News
  • National
  • RSS General Secretary Dattatreya Hosabale On India Pakistan Talks Players Scientists

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Rss महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी Pti को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान, मुस्लिमों और पश्चिम एशिया युद्ध समेत अन्य मुद्दों पर बात की। - Dainik Bhaskar

RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान, मुस्लिमों और पश्चिम एशिया युद्ध समेत अन्य मुद्दों पर बात की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं करने चाहिए। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच जनता से जनता के रिश्ते तनाव कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

होसबाले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने हैं और हम एक ही राष्ट्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर भरोसा कम होने के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों और सिविल सोसायटी को आगे आना चाहिए।

Normal Text Quote 1 1 1778595952

होसबाले के इंटरव्यू की 4 बड़ी बातें…

  • सनातन खत्म करने पर- उदयनिधि स्टालिन ने सनातन खत्म करने की बात कही है। लेकिन सनातन शाश्वत है, सिर्फ इसलिए गायब नहीं हो जाएगा क्योंकि कोई कहता है कि इसे खत्म कर देना चाहिए।
  • भारत पहले से हिंदू राष्ट्र- हम हिंदू राष्ट्र बना नहीं रहे हैं, यह पहले से हिंदू राष्ट्र है। ब्रिटिश शासन के समय भी यह हिंदू राष्ट्र ही था। हिंदू राष्ट्र का अर्थ सांस्कृतिक पहचान से है, न कि धार्मिक राज्य से। धर्म परिवर्तन से राष्ट्रीयता नहीं बदलती। जब राष्ट्रीयता एक है तो हम किसी को अलग नहीं मानते।
  • ईरान युद्ध संसाधनों की लड़ाई- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष सभ्यताओं का संघर्ष नहीं बल्कि तेल और संसाधनों को लेकर पैदा हुआ विवाद है। दुनिया के ज्यादातर युद्ध लालच, अहंकार और दूसरों पर कब्जा करने की मानसिकता से जन्म लेते हैं। इतिहास में हर दौर में युद्ध होते रहे हैं और आगे पानी को लेकर भी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। युद्ध मानवता को खत्म नहीं करेंगे, लेकिन मानव जीवन और व्यवस्था को जरूर बदल देंगे।
  • पीएम मोदी की अपील का समर्थन- युद्ध जैसी स्थिति हो या न हो, भारतीय जीवनशैली में सादगी और संयम हमेशा होना चाहिए। संकट के समय यह और ज्यादा जरूरी हो जाता है। भारत दुनिया के देशों और नेताओं को शांति और समझदारी का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के ठाणे में 23 साल के प्रवीण वानखेड़े नाम…

    PM Narendra Modi Appeals Reactions; Sharad Pawar BJP Congress NCP – Sarafa Bazar

    ] Hindi News National PM Narendra Modi Appeals Reactions; Sharad Pawar BJP Congress NCP Sarafa Bazar | Gold Petrol Diesal Crisis 8 मिनट पहले कॉपी लिंक शरद पवार ने मंगलवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

    RSS General Secretary Dattatreya Hosabale on india pakistan talks players scientists

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    PM Narendra Modi Appeals Reactions; Sharad Pawar BJP Congress NCP – Sarafa Bazar

    PM Narendra Modi Appeals Reactions; Sharad Pawar BJP Congress NCP – Sarafa Bazar

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions
    ×