AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

]

Comp 3 1778299098
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पावरफुल मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED ने रेड की है। यह रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों में हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में ED टीम की 15 गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरा घर लिया। इसके बाद बाहर CRPF के जवान तैनात कर दिए गए। किसी को भी घर के अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। संजीव अरोड़ा पर साल में तीसरी और महीने में दूसरी बार ED ने रेड की है। ED सोर्सेज के मुताबिक 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसमें सरकारी घर के साथ हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस पर भी रेड हुई है। ED सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से अधिक की फर्जी GST खरीद दिखाकर बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके बाद दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के निर्यात यानी एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसी के अनुसार, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और एक्सपोर्ट पर GST रिफंड तथा ड्यूटी ड्रॉबैक लेने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया। ED रेड से पंजाब की AAP सरकार गुस्से में आ गई है। CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- आज फिर से भाजपा की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार भाजपा की ED उनके घर आई है। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की भूमि है, औरंगजेब भी इसे झुका नहीं सका। यह भगत सिंह की भूमि है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। इसलिए, पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब ED-भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन का अंत करेगा। पिछले महीने भी ठिकानों पर दबिश दी थी करीब 20 दिन पहले भी मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके 2 पार्टनर के लुधियाना और जालंधर के ठिकानों पर ED ने रेड की थी। अधिकारियों ने बताया था कि संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव के जरिए पंजाब में अवैध सट्टेबाजी (बेटिंग) संचालकों को संरक्षण देने का संदेह है, ताकि उनके मुनाफे में हिस्सा लिया जा सके। उन पर यह भी आरोप था कि वह अपनी कंपनियों और कई एंट्री ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर सट्टेबाजों के बेहिसाब पैसे को वैध निवेश में बदल रहे हैं। वह मनी लॉन्ड्रिंग में सहायता कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, संजीव अरोड़ा की कंपनियां कई फर्जी निर्यात बिल बुक करने, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फंड की राउंड-ट्रिपिंग करने और नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी संस्थाओं से फर्जी खरीदारी दिखाने के मामले में भी जांच के दायरे में हैं। रेड के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

  • Related Posts

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल ही में भोपाल…

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    ] Hindi News National Weather Up Bihar Rain Rajasthan MP Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    पंजाब- सांसद संदीप पाठक की गिरफ्तारी पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सोमवार तक कोई एक्शन न लें; राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई रोकी

    ×