Comp 168 1777642818


]

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee Kolkata Strongroom Photos Update; TMC EVM Tampering BJP EC | Election 2026

कोलकाता6 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सृष्टि मिश्रा, सुनील मौर्य और शुभम बोस

  • कॉपी लिंक
ममता बनर्जी गुरुवार रात को और सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम को कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में Evm स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे। - Dainik Bhaskar

ममता बनर्जी गुरुवार रात को और सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम को कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। वे यहां करीब 10 मिनट रुके। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं।

दरअसल TMC ने चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए हैं।

वहीं चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। दरअसल 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी।

उधर, कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है|

सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है।

ममता कल स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे बैठी रहीं

सीएम ममता बनर्जी करीब 8 बजे सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं थीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’

Normal Text Quote 2 1777640069

6 फोटो-वीडियो में देखिए गुरुवार रात का पूरा घटनाक्रम

शाम 8 बजे: धरना शुरू

Tmc उम्मीदवार कुणाल घोष (बाएं से दूसरे), शशि पांजा (बीच में) अन्य नेता कार्यकर्ताओं के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए।

TMC उम्मीदवार कुणाल घोष (बाएं से दूसरे), शशि पांजा (बीच में) अन्य नेता कार्यकर्ताओं के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए।

रात 8 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम फोटो डाली। बताया कि जब तक ममता वहां रहीं Bjp एजेंट भी उनके साथ मौजूद रहे।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम फोटो डाली। बताया कि जब तक ममता वहां रहीं BJP एजेंट भी उनके साथ मौजूद रहे।

रात 8:20 बजे: चुनाव आयोग ने समझाया

चुनाव आयोग के अफसरों ने कुणाल घोष और शशि पांजा को समझाया, लेकिन वे नहीं माने करीब 9 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

चुनाव आयोग के अफसरों ने कुणाल घोष और शशि पांजा को समझाया, लेकिन वे नहीं माने करीब 9 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

रात 9 बजे: सुरक्षा बढ़ा दी गई

इस बीच मौके पर Tmc और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता देख बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई।

इस बीच मौके पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता देख बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई।

रात 9:30 बजे : कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

नारेबाजी और हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

नारेबाजी और हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

रात करीब 12.30 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं

ममता करीब 4 घंटे सखावत मेमोरियल स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रहने के बाद बाहर निकलीं।

ममता करीब 4 घंटे सखावत मेमोरियल स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रहने के बाद बाहर निकलीं।

देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ…

बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट में TMC की याचिका पर कल सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव मामले में TMC की याचिका पर सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की है। यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें काउंटिंग में केवल केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाने की बात कही गई थी।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जॉयमाल्या बागची की बेंच 2 मई को सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खुदीराम सेंटर में बने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर CRPF के जवान तैनात

4 मई को वोटों की गिनती से पहले कोलकाता में खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी सुरक्षा है। CRPF के जवान यहां तैनात हैं।

कल खुदीराम अनुशीलन केंद्र काउंटिंग सेंटर पर तब तनाव की स्थिति बन गई जब TMC नेताओं ने धरना दिया और छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल के कई जिलों से चुनाव के बाद हिंसा की खबरें, पुलिस ने जांच शुरू की

पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों से चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आईं। विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में तनाव बना हुआ है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटनाएं साउथ 24 परगना, मुर्शिदाबाद, मालदा और नॉर्थ 24 परगना जिलों से रिपोर्ट की गईं। साउथ 24 परगना के भांगर में, गुरुवार रात नलमुरी में एक TMC कार्यकर्ता की दुकान में कथित तौर पर आग लगाने के बाद तनाव बढ़ गया। दुकान के मालिक, मोहिबुर मोल्ला ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे ISF समर्थकों का हाथ था। उन्होंने दावा किया, “मैं एक TMC कार्यकर्ता हूं। उन्होंने राजनीतिक बदले की भावना से मेरी दुकान में आग लगा दी।” ISF नेताओं ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसमें शामिल नहीं थी। कृष्णमती इलाके में ISF और TMC समर्थकों के बीच झड़प की भी खबरें आईं, जहां स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर बार-बार क्रूड बम धमाके किए।

02:04 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC डेलिगेशन कोलकाता में चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा

TMC नेताओं का डेलीगेशन शुक्रवार शाम को कोलकाता में चुनाव आयोग के ऑफिस पहुूंचा। इसमें फरहाद हकीम, असीम बोस और शशि पांजा शामिल हैं।

01:51 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सखावत मेमोरियल स्कूल स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर से भास्कर रिपोर्टर सृष्टि की रिपोर्ट

01:30 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर आकर सुवेंदु बोले- बंगाल 15 साल में बर्बाद हुआ

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये बहुत शर्म की बात है। ममता 8 बार लोकसभा और 4 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके बाद भी उन्होंने कल ड्रामा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल पिछले 15 साल में बर्बाद हो चुका है। अब चुनाव खत्म हो गया है और बंगाल में शांति की उम्मीद है।

सुवेंदु अधिकारी मीडिया के सवाल टालकर चले गए।

01:18 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी सखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे

भाजपा नेता और भवानीपुर से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी अपने एजेंट के साथ कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे हैं। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम और भवानीपुर से TMC कैंडिडेट ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं।

01:13 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हल्दिया के DCRC सेंटर में एक महिला फेक ID कार्ड से घुसी

हल्दिया में शनिवार को एक अनजान महिला डिस्ट्रीब्यूशन रिसेप्शन सेंटर (DCRC) में घुसी। सुरक्षाकर्मयों ने जब पूछताछ की तो उसने खुद को पश्चिम बंगाल IT इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट की कर्मचारी बताया। आखिर में उसे तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने रोका, जिसके बाद इलेक्शन कमीशन के अधिकारी आए और कहा कि यह एक गलती थी और वह अनजाने में वहां आ गई थी।

हालांकि बाद में पता चला कि महिला का ID कार्ड नकली था और इसे अंदर के ही किसी शख्स ने बनाया था। हल्दिया के इस स्ट्रॉन्ग रूम में नंदीग्राम के साथ-साथ पूर्वी मेदिनीपुर के कई विधानसभा क्षेत्रों की EVMs रखी हैं।

12:59 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल के 15 बूथ पर शनिवार को सुबह 7 बजे दोबारा वोटिंग होगी

12:41 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु बोले- बंगाल में बदलाव होगा, नई सरकार आएगी

12:31 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम से 200 की मीटर की दूरी पर बैठकर निगरानी कर रहे

TMC कार्यकर्ता अलग अलग 3-4 घंटे की शिफ्ट में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात हो रहे हैं। कार्यकर्ता सनी ने बताया कि जैसे फोर्सेज हमलोग पर नजर रखी है। वैसे ही हमलोग स्ट्रॉन्ग रूम और सीसीटीवी पर नजर बनाए हुए हैं।

12:28 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

12:16 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचेंगे

12:01 PM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल CEO बोले- 2-3 जगहों पर रीपोलिंग होने के चांस हैं

रीपोलिंग के सवाल पर राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा- साउथ 24 परगना में 2-3 जगहों पर रीपोलिंग होने के चांस हैं। ऑब्जर्वर रिपोर्ट फाइल करेंगे। कुछ समय में सब साफ हो जाएगा। इसकी 100% पुष्टि नहीं हुई है। कुछ जगहों पर रीपोलिंग होगी लेकिन ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के बाद ही सब साफ होगा। जानकारी 2 घंटे में मिल जाएगी।

11:51 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पार्क स्ट्रीट में मौजूद लोगों से भास्कर रिपोर्टर सृष्टि ने बातचीत की

11:04 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर सेंट्रल फोर्स तैनात

Whatsapp Image 2026 05 01 At 163428 1777633500

10:39 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

EC का निर्देश- काउंटिंग के दौरान ऑब्जर्वर्स को खुद मौजूद रहना होगा

चुनाव आयोग ने मतगणना के दिन ऑब्जर्वर्स के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। हर राउंड की काउंटिंग के दौरान संबंधित ऑब्जर्वर्स को मौके पर स्वयं मौजूद रहना होगा। सिर्फ मौजूद रहना ही नहीं, हर फेज की जांच भी उन्हें खुद करनी होगी। मतगणना के आंकड़ों में किसी तरह की गड़बड़ी या अंतर पाए जाने पर उसकी जवाबदेही भी संबंधित ऑब्जर्वर्स की होगी।

जिन बूथों पर कुछ समय के लिए सीसीटीवी या कैमरे बंद हो गए थे, उनमें से कम से कम एक बूथ पर फुटेज रुकने से पहले मतदान प्रतिशत करीब 56 से 58 फीसदी था। बाद में जब कैमरे दोबारा चालू हुए, तो वोटिंग प्रतिशत में अचानक काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। चुनाव आयोग उस दौरान की फुटेज को रिकवर करने की कोशिश कर रहा है।

इसके अलावा, तीन अन्य बूथों पर मतदान प्रतिशत 76 फीसदी तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ऐसे कई बूथों की रिपोर्ट आयोग गंभीरता से खंगाल रहा है और इनमें से कुछ बूथों पर पुनर्मतदान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

10:27 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

15 बूथों पर रीपोल के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया

डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों में पुनर्मतदान (रीपोल) का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और ऑब्जर्वरों ने अपनी रिपोर्ट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय को सौंप दी है, जिसके बाद यह प्रस्ताव भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को भेजा गया। फिलहाल कुल 15 बूथों के लिए रीपोल की सिफारिश की गई है।

वहीं, फलता क्षेत्र से भी धमकी देने और बूथों पर टेप लगाने की शिकायतें सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, फलता के 30 बूथों में भी पुनर्मतदान का प्रस्ताव भेजा जा सकता है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि जिन बूथों पर टेप लगाए जाने की शिकायत मिली थी, उनमें कुछ स्थानों से वेबकास्टिंग फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी है।

09:55 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त ने झाड़ग्राम में स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया

मतगणना से पहले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल हेलिकॉप्टर से झाड़ग्राम पहुंचे और वहां स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम, EVM के सुरक्षित रखरखाव और सभी तैयारियों की समीक्षा की।

09:32 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अधीर रंजन बोले- चुनाव के बाद टीएमसी ने कई जगह हिंसा की

बहरामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- हमने चुनाव के बाद कुछ जगहों पर रूलिंग पार्टी की हिंसा देखी। कुछ जगहों पर, विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरामपुर शहर में TMC नेताओं को शक था कि बस्ती के लोगों ने चुनाव में उन्हें वोट नहीं दिया इसलिए उन्होंने सालों पहले लगाई गई पीने के पानी की सुविधा हटा दी।

09:09 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्जुन सिंह बोले- ममता बनर्जी हार रही हैं, इसलिए वह डिस्टर्ब कर रही हैं

08:39 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा बोली- ममता को लगता है कि भाजपा और चुनाव आयोग एक, तो कोर्ट जाएं

पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, अगर BJP यह सब कर रही है अगर इसके पीछे कोई साजिश है। तो इस बारे में बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले हैं। उनके पास भी ‘काला कोट’ है इसलिए वह खुद भी जा सकती हैं। अगर उन्हें लगता है कि BJP और चुनाव आयोग एक ही हैं, तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए।

08:34 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पुलिस जॉइंट कमिश्नर ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया, कहा- सबकुछ कंट्रोल में है

पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक और क्राइम) रूपेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। उन्होंने कहा, यहां सबकुछ कंट्रोल में है। यहां CAPF और राज्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

08:05 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद प्रशासन की नजर मतगणना प्रक्रिया पर है। मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कोलकाता में सभी स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा जुलूस, रैली, सार्वजनिक सभा, प्रदर्शन या किसी भी प्रकार के सामूहिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी।

कोलकाता में 7 स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धारा 163 लागू की गई है। इसमें खुदीराम अनुशीलन केंद्र, हेस्टिंग्स हाउस कॉम्प्लेक्स, एपीसी रॉय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सेंट थॉमस बॉयज हाई स्कूल, सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल, बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी शामिल है।

07:56 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद बोले- गुजरात से आए लोग नारे लगा रहे थे

TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, बाहर से कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम में घुस आए। कुणाल घोष और शशि पांजा ने भी इस मामले पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ लोग वोटों की गिनती की प्रक्रिया में गड़बड़ी करना चाहते हैं। मैंने यह भी देखा कि गुजरात से आए कुछ लोग सखावत मेमोरियल गर्ल्स स्कूल के बाहर नारे लगा रहे थे, जहां मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती होनी है। हमें शक है कि BJP वोटों की गिनती की प्रक्रिया में दखल देना चाहती है, इसलिए मुख्यमंत्री ने सभी को आगाह किया है।

07:54 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा बोली- TMC का मतलब है ‘द माफिया कल्चर’

BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- जब से एग्जिट पोल आने शुरू हुए हैं। यह दिखाया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बना रही है, जबकि TMC का पूरी तरह सफाया हो रहा है। TMC का मतलब है ‘द माफिया कल्चर’।

07:51 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता बोले- TMC के लोग बस ड्रामा करते हैं

BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- देखिए, जब भी चुनाव आयोग ने TMC के लोगों को किसी भी मामले में बुलाया है वे नहीं गए हैं। बाद में वे ड्रामा करते हैं। उनके इस ड्रामे से कुछ नहीं होगा। हम सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वह पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

07:49 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC उम्मीदवार बोले- हेरफेर हुआ तो चुनाव आयोग जिम्मेदार

सिलीगुड़ी विधानसभा से TMC उम्मीदवार और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने कहा, हम कल की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। लोगों के जनादेश की ठीक से गिनती होनी चाहिए। अगर इसमें कोई भी हेरफेर करने की कोशिश की जाती है, तो इसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार होगा।

07:11 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सखावत मेमोरियल स्कूल के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर सुरक्षा बढ़ाई गई

06:14 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC उम्मीदवार ने पूछा- स्ट्रॉन्ग रूम का दरवाजा खोला तो बताना चाहिए था

श्यामपुकुर सीट से TMC की उम्मीदवार शशि पांजा ने आरोप लगाया कि यह बहुत गंभीर चूक है। अगर चुनाव आयोग ने दरवाजा खोला तो सभी राजनीतिक दलों को सूचना देनी चाहिए थी।

शशि ने कहा कि CCTV कैमरा में हमने देखा कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर लोग मौजूद थे, जिसे हमारे एजेंट्स ने सील किया था। उन्होंने दावा किया कि वहां किसी भी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि मौजूद नहीं था, फिर कमरा क्यों खोला गया?

शशि के मुताबिक, गुरुवार को चुनाव आयोग ने हमारे सामने माना था कि कम्युनिकेशन और पारदर्शिता की कमी थी, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जवाब नहीं दिया गया।

05:55 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद बोलीं- चुनाव आयोग ने कानून से आगे बढ़कर काम किया

TMC की सांसद डोला सेन ने कहा, ‘हमने वही वीडियो शेयर किया है जो चुनाव आयोग दिखा रहा है। अगर वह फर्जी साबित होता है, तो चुनाव आयोग ही फर्जी होगा। सब जानते हैं कि चुनाव आयोग ने कानून और परंपराओं से आगे बढ़कर काम किया है।’

डोला सेन ने आगे कहा- ‘वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम खुला है और अंदर लाइट जल रही है। यह देखकर हमारे उम्मीदवार वहां पहुंचे। विपक्ष के भी दो उम्मीदवार वहां गए थे। बाद में चुनाव आयोग ने कहा कि वह पोस्टल बैलेट था। सवाल यह है कि हमें पहले क्यों नहीं बताया गया? यह कानून के खिलाफ है।’

05:18 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कुणाल घोष ने कहा, स्ट्रॉन्ग रूम में हमें हलचल दिखी, इसलिए विरोध किया

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा,’यह एक सीलबंद स्ट्रॉन्ग रूम है। हमने देखा कि यह सील था, फिर भी जब इसे खोला गया तो अंदर कुछ हलचल दिखाई दी। किस तरह की हलचल थी, कैसे हो रही थी और क्यों, इसने सवाल खड़े किए। इसी वजह से हमने विरोध किया। हम जानना चाहते थे।’ – उन्होंने कहा कि उन्होंने ईमेल भेजा था, लेकिन अगर ऐसा था तो हमें अंदर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? जब अंदर आने ही नहीं देना था, तो निमंत्रण पत्र भेजने का क्या मतलब था?’ – इसी कारण शशि पांजा, हमारे एजेंट सभी धरने पर बैठ गए। बाद में डीईओ मैडम आईं और उन्होंने माना कि यह गलती थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन अब इस जगह को पूरी सुरक्षा के साथ किले में तब्दील कर दिया गया है। – हम सुबह विशेष रूप से सीसीटीवी स्क्रीन देखने आए थे, जहां कल हलचल दिखी थी। फिलहाल ऐसी कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन हमें जानकारी है कि अब भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।”

05:09 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने बूथ में बुजुर्ग की मौत का वीडियो जारी किया

प. बंगाल चुनाव आयोग ने हावड़ा के उदनारायणपुर में दूसरे फेस के मतदान के दौरान 81 साल के बुजुर्ग की मौत का वीडियो जारी किया। कहा कि बुजुर्ग की मौत उम्र से जुड़ी बीमारी की वजह से हुई है। टीएमसी नेताओं का दावा था कि मृतक बुजुर्ग केवल मतदान की प्रक्रिया देख रहे थे या वहां मौजूद थे, तभी सीआरपीएफ के जवानों ने उन पर बल प्रयोग किया और उनकी मौत हो गई। चुनाव आयोग ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के सोशल मीडिया पोस्ट को टैग कर फैक्ट की जानकारी दी।

04:42 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी के चुनाव एजेंट ने कहा- भवानीपुर की EVM सुरक्षित

सुवेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट और वकील सुरजनील दास ने कहा, ‘कल हमें जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री स्ट्रॉन्ग रूम में आई थीं। हमने इसका विरोध किया और पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मैं बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भवानीपुर की EVM सुरक्षित हैं और जनता का जनादेश भी सुरक्षित रहेगा।’

03:09 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

देर रात हंगामे के बाद खुदीराम अनुशीलन केंद्र पर बैरिकेड लगाए गए

02:17 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सुवेंदु अधिकारी बोले- BJP के चुनाव एजेंट ममता के साथ स्ट्रॉन्ग रूम में थे

भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने देर रात X पर पोस्ट किया और लिखा कि जब तक CM ममता स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद थीं, भाजपा के चुनाव एजेंट एडवोकेट सूर्यनील दास खुद वहां मौजूद रहे और उन्होंने कड़ी निगरानी रखी।

सुवेंदु ने लिखा, ‘मैं पूरे बंगाल, खासकर भवानीपुर के मतदाताओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ममता को किसी भी तरह का फायदा लेने से सख्ती से रोका गया है। चाहे वह जितनी भी कोशिश करें, उन्हें नियमों के बाहर कोई काम करने का मौका नहीं दिया गया।

01:28 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने शनिवार को हाई-लेवल मीटिंग बुलाई

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले बीजेपी ने शनिवार को कोलकाता में एक अहम हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें काउंटिंग की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। ANI को सूत्रों ने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दूसरे राज्यों से आए नेताओं को इस बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें सांसद और विधायक शामिल हैं। इन नेताओं को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं और वे अपने-अपने क्षेत्रों से फीडबैक और अपडेट साझा करेंगे।

12:54 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता पुलिस के लाठीचार्ज में घायल BJP कार्यकर्ता बोला- ये सब ममता का नाटक

12:53 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

EVM से छेड़खानी का पूरा विवाद समझें भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य और सृष्टि मिश्रा से

12:52 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रवक्ता बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, ममता हार के डर से बौखलाईं

भाजपा के प्रवक्ता नवीन मिश्रा ने आरोप लगाया कि TMC की जिस गाड़ी को कोलकाता पुलिस ने स्ट्रॉन्ग रूम के बैकसाइड पर पार्क करवाया था, उसमें निश्चित तौर पर EVM रही होंगी, जिन्हें बदलने के लिए यह पूरी साजिश रची गई है।

ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि वे चुनाव हार रही हैं। खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे। ममता ने आज दोपहर ही अपनी गुंडावाहिनी को एक्टिव रहने का मैसेज दिया था। वे पूरे बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम में हंगामा करवाना चाहती हैं, ताकि बंगाल और उसकी संस्कृति बदनाम हो। लेकिन जनता ने अपना फैसला कर दिया है।

12:52 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलेट छंट रहे थे, पार्टियों को बुलाया, लोग आए नहीं

पश्चिम बंगाल के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर चल रहे विवाद पर कहा, “पोस्टल बैलेट की छंटाई शाम 4 बजे की गई थी; पार्टियों ने आमंत्रण को नजरअंदाज कर दिया, और बाद में CCTV को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है।”

DEO स्मिता पांडे ने बताया- आज जो हुआ वह हमारी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें पोस्टल बैलेट्स को अलग-अलग किया जाता है। अलग-अलग जिलों में, जो पोलिंग कर्मचारी ड्यूटी पर होते हैं, वे भी वोट डालते हैं और वे पोस्टल बैलेट्स के जरिए ऐसा करते हैं।

12:51 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ममता का आरोप- EVM लूटने की कोशिश हुई, हम ऐसा नहीं होने देंगे

ममता ने मीडिया के सवाल पर बताया कि जब उनके पास EVM से छेड़छाड़ करने वाला वीडियो पहुंचा, तभी वे यहां आईं। EVM लूटने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह हमारा फर्ज है कि हम यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों के वोटों को ठीक से सुरक्षित रखा जाए और कुछ जानकारी मिलने के आधार पर, हम यहां आए हैं।”

ममता बोलीं- “जब से चुनाव की घोषणा हुई है, वे कह रहे हैं कि वे चुनाव आयोग के अधीन हैं। और कोई ‘सुपर पावर’ काम कर रही है और उन पर दबाव डाल रही है। और हर दिन वे वीडियो कॉल, मीटिंग या वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर रहे हैं… वहां सिर्फ ऑब्जर्वर मौजूद हैं। इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है…”

12:51 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ममता बोलीं- केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मुझे अंदर जाने से रोका

ममता ने बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं और मीडिया को बताया- “मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि यहां EVMs के लिए एक स्ट्रॉन्ग रूम है। हमें कई जगहों पर गड़बड़ियां मिलीं, इसलिए जब मैंने TV पर यह देखा, तो मुझे लगा कि मुझे यहां आकर देखना चाहिए। मैं आई, लेकिन केंद्रीय बलों ने मुझे रोक दिया। मैंने उनसे कहा कि मुझे अंदर जाने का अधिकार है; चुनाव नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को सील किए गए कमरे के बाहर तक जाने की अनुमति होती है। इसके बाद मुझे अंदर जाने दिया गया… अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।”

12:50 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा, BJP कार्यकर्ता से मारपीट; 2 वीडियो

पहला वीडियो: EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP कार्यकर्ता वहां तैनात सुरक्षा बलों से बहस करते दिख रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि यहां TMC का कैंपेन व्हीकल क्यों आया है।

दूसरा वीडियो: इस वीडियो में सुरक्षाबल भाजपा के एक कार्यकर्ता को खदेड़ रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर केवल मीडिया और अधिकृत एजेंट को ही जाने की परमिशन है।

12:49 AM1 मई 2026

  • कॉपी लिंक

आईपैक डायरेक्टर को जमानत, शाम को आदेश-इन्हें छोड़ा न जाए

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईपैक के निदेशक विनेश चंदेल को गुरुवार को जमानत दे दी। लेकिन शाम 6.30 बजे तिहाड़ जेल को कोर्ट से ई-मेल आया कि विनेश का रिलीज ऑर्डर गलती से चला गया था, इन्हें रिलीज न करें। जिस वक्त ये आदेश आया, तब उन्हें छोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। इसके बाद तिहाड़ ने कोर्ट को सूचित कर दिया कि चंदेल को रिलीज नहीं किया है। आईपैक ही बंगाल में टीएमसी के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाले थी।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×