Whatsapp Image 2026 04 29 At 195936 1777512700


]

Whatsapp Image 2026 04 29 At 195936 1777512700

MSME डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष रजनीश गोयनका के नेतृत्व में फोरम के एक प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय MSME एवं स्टार्टअप एक्सपो में राजस्थान की

.

बैठक के दौरान MSME एवं स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। फोरम ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर “प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क” विकसित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे छोटे उद्योगों को हाईटेक सेक्टर जैसे सेमीकंडक्टर, डिफेंस व स्पेस मिशन मैन्युफैक्चरिंग आदि के लिए पार्ट्स निर्माण में सुगमता, किफायती संसाधन एवं वैश्विक अवसर प्राप्त होंगे।

नए “कॉस्मेटिकस ” इंडस्ट्रियल पार्क पर चर्चा

इसके साथ ही एक अन्य नए “कॉस्मेटिकस ” इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण पर भी चर्चा हुई, जिसमें कुछ विदेशी कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

यह देश में अपनी प्रकार का एक नया प्रयास होगा. इस पहल से प्रदेश में निर्यात व रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने रजनीश गोयनका से आग्रह किया कि वे प्रवासी राजस्थानियों एवं मारवाड़ी समाज को अपने राज्य में अधिक निवेश के लिए प्रेरित करें।

पुरानी हवेलियों का पुनर्निर्माण करें

उन्होंने सुझाव दिया कि अपने पैतृक शहरों, गांवों एवं नगरों में स्थित पुरानी हवेलियों का पुनर्निर्माण कर उन्हें डेस्टिनेशन इवेंट्स के रूप में उपयोग किया जाए, जिससे सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस बैठक में प्रदेश के ACS अखिल अरोड़ा भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, गोयनका जी ने RIICO के चेयरमैन ACS शिखर अग्रवाल से भी भेंट कर उन्हें प्रदेश की भागीदारी हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया।

फोरम के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के सकारात्मक व्यवहार तथा MSME और छोटे उद्योगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×