Whatsappvideo2024 12 03At55103Pm Ezgifcom Resize17 1777100917


]

समाजसेवी और जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि पंजाब में 28 विधायक आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं।

.

दैनिक भास्कर से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि जल्द ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे और विधायक लगातार मेरे संपर्क में हैं। जल्द ही इस राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े नामों का खुलासा करूंगा।

रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनकी शादी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई थी, हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।

21 दिन पहले AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था, तब जयहिंद ने कहा था कि दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में राघव को मुर्गा बनाकर पीटा गया था।

नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब जानिए नवीन जयहिंद ने क्या दावे किए…

जिन सांसदों ने पार्टी छोड़ी, उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ: जयहिंद ने कहा कि जिन सात सांसदों ने पार्टी छोड़ी है, उनमें से कई के साथ पहले दुर्व्यवहार हुआ। कई के साथ मारपीट भी हुई और दबाव बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पार्टी के अंदर गंभीर खींचतान चल रही है।

राघव चड्‌ढ़ा को तो मुर्गा बनाकर पीटा गया : जयहिंद ने दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। इस पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी, जिसका इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं।

जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा करेंगे: नवीन जयहिंद ने कहा कि पंजाब में मौजूदा सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे और विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं। जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े नामों का खुलासा करेंगे।

Normal Text Quote1777100451 1777104958

जानिए, 7 सांसदों के AAP छोड़ने की क्या वजहें रहीं….

  • राघव चड्‌ढा: राघव चड्‌ढा ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के वक्त चुप्पी साधे रखी और इलाज की बात कहकर विदेश में रहे। तब से केजरीवाल व शीर्ष नेतृत्व उनसे नाराज चल रहा था। राघव चड्‌ढा संसद में लगातार अपना काम करते रहे। हाल ही में जब पार्टी ने उन्हें डिप्टी लीडर के पद से हटाया और उनको बोलने का समय न देने की बात की। उसके बाद पार्टी के हर नेता ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। इसी बात से वो नाराज चल रहे थे और उन्होंने पार्टी को झटका देने की योजना बनानी शुरू की।
  • डॉ. संदीप पाठक: संदीप पाठक को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। पंजाब, गोवा और गुजरात में पार्टी के विस्तार के लिए काम करते रहे। केजरीवाल को नेशनल लीडर के तौर पर प्रेजेंट करने के पीछे भी संदीप पाठक की स्ट्रेटेजी थी। संदीप पाठक पंजाब का काम देख रहे थे। दिल्ली में हार के बाद उनकी जगह मनीष सिसोदिया को पंजाब की जिम्मेदारी दे दी गई। संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का चार्ज दिया गया। केजरीवाल ने कुछ समय से डॉ. संदीप पाठक को पार्टी की अहम बैठकों व निर्णयों से दूर रखना शुरू कर दिया था।
  • स्वाति मालीवाल: स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल में सीधे लड़ाई थी। स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के नजदीकी वैभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाए। मालीवाल ने कहा था कि यह सब केजरीवाल के सामने हुआ। केजरीवाल ने उसका साथ देने के बजाय वैभव कुमार का साथ दिया। वो उसी समय से पार्टी से नाराज चल रही थी। राज्यसभा में भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार बोलती रही।
  • अशोक मित्तल: अशोक मित्तल को पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया और उसके बाद उनके ठिकानों पर ईडी की रेड हुई। ईडी की रेड के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया और न ही उनके लिए कोई स्टैंड लिया। पार्टी नेताओं के इस रवैये से वो भी नाराज थे।
  • हरभजन सिंह: हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य तो बनाया लेकिन उन्हें कभी पार्टी फोरम में कोई तवज्जो नहीं दी। हरभजन सिंह पार्टी की गतिविधियों में कभी शामिल नहीं हुए। यह भी चर्चा है कि अहम पदों पर नियुक्तियों में उनकी राय नहीं ली जाती थी और न ही उन्हें कुछ पूछा जाता था।
  • राजिंदर गुप्ता: राजिंदर गुप्ता पंजाब के बड़े उद्योगपति हैं। पंजाब में किसी की भी सरकार होती है तो वो हमेशा महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। सरकारें उन्हें इंडस्ट्री से जुड़े उपक्रमों में जरूर रखती हैं। आम आदमी पार्टी ने जब राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिमी से उपचुनाव लड़वाया तो उनकी ही सिफारिश पर राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा सदस्य बनाया गया। राज्यसभा में होने के बावजूद वो भी पार्टी की गतिविधियों से दूर ही रहे।
  • विक्रमजीत सिंह साहनी: विक्रमजीत सिंह साहनी बड़े उद्योगपति, समाज सेवी हैं। पार्टी फोरम में उन्हें भी कोई तव्वजो नहीं दी गई। यही वजह उनके पार्टी छोड़ने की रही।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अब जानिए कौन हैं नवीन जयहिंद…

2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े : रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली।

2014 में चुनाव लड़ा, 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने : 2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है।

2022 में खुद को पार्टी से अलग किया : फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं।

2Etkm91775226077 1777104853

————————

ये खबर भी पढ़ें….

दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा:हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- पंजाब से पैसा इकट्‌ठा करने भेजा, इसी पर झगड़ा हुआ

Ezgif 4E7F6D7F1C9080C21775225791 1777105224

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×