Whatsappvideo2026 04 21At121938Pm Ezgifcom Resize 1776754504


]

Whatsappvideo2026 04 21At121938Pm Ezgifcom Resize 1776754504
चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर सेक्टर-26 थाने में कल केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह सिर्फ गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम है। आरोप है कि फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार कर उसमें अश्लील शब्द जोड़कर वायरल किया गया, ताकि संबंधित व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे और माहौल खराब हो। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×