]

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में रविवार को तापमान 42°C के पार पहुंच गया।

महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे।

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में पारा 42°C के पार पहुंच गया। जबलपुर में तीन साल का रिकार्ड टूट गया। अप्रैल में तीन साल में पहली बार तापमान 42.5°C तक पहुंचा।

राजस्थान के 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43°C के बीच रहा। अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और कर्नाटक के कुछ हिस्से में लू चलने की संभावना है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

कानपुर में लोग छात्र खुद को गर्मी से बचाते हुए दिखे।

कानपुर में लोग छात्र खुद को गर्मी से बचाते हुए दिखे।

दिल्ली में लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता और कैप लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

दिल्ली में लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता और कैप लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच मजदूरी को काम करने में दिक्कत आ रही है। सिर पर टोपी और गमछा लगाकर खुद को धूप से बचा रहे हैं।

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच मजदूरी को काम करने में दिक्कत आ रही है। सिर पर टोपी और गमछा लगाकर खुद को धूप से बचा रहे हैं।

गोरखपुर में तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से चिड़ियाघर में बाघ पानी में बैठा नजर आया। वह घंटों पानी में बैठकर ही दिन गुजार रहा है।

गोरखपुर में तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से चिड़ियाघर में बाघ पानी में बैठा नजर आया। वह घंटों पानी में बैठकर ही दिन गुजार रहा है।

Weather Final 1 1776616065

असम-अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

IMD ने पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।

सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

21 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक की आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

22 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।
Weather Final 1776614606

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×