Location1 2 1776272973


]

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra, Rajasthan Cities Hottest At 44°C; Heatwave Alert Across 5 States

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Location1 2 1776272973

देश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले 2 दिन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में पारा 40 से 44°C के बीच चल रहा है।

बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और उत्तर प्रदेश के बांदा में भी पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। ऐसा मौसम 20 अप्रैल तक रहेगा, जिसके कारण पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी।

गर्मी के असर से बच्चों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगा से सटे बंगाल और नगालैंड में आज बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश होने का अनुमान है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

16 1776272985

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीटवेव की शुरुआत हो सकती है।
  • 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: बाड़मेर में पारा 42°C पार, रात का तापमान भी बढ़ा

41 11776272079 1776307112

प्रदेश में अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। जयपुर समेत 4 जिलों में सीजन की सबसे गर्म रात रही। इन शहरों में रात का तापमान 28°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बाड़मेर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8°C था। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते तापमान में 2 से 3°C तक और बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: 16 जिलों में लू का अलर्ट, छतरपुर के नौगांव में तापमान 42°C

Weather Coverr1776275855 1776305489

प्रदेश के 16 जिलों में आज हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की गई है। सीजन में पहली बार 25 शहरों में दिन का तापमान 40°C से ऊपर चल रहा है। प्रदेश में छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा। यहां 42.4°C तापमान दर्ज किया गया। बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदलवा दिया गया है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: सीजन में पहली बार पारा 44°C पार, बांदा सबसे गर्म

Comp 911776273178 1776307382

बुधवार को सीजन में पहली बार तापमान 44°C के पार पहुंच गया। प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां दिन में पारा 44°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 16 जिलों में तापमान 40°C और उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हवा अब कमजोर पड़ रही है, इससे अगले 4-5 दिनों में अधिकांश जिलों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: हीटवेव का अलर्ट, राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री पहुंचा

Comp 17 211776307811 1776312593

प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मध्य हिस्सों में खासकर 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीटवेव) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। हालांकि राजनांदगांव में तापमान 43°C तक पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

हिमाचल प्रदेश: आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, 4 दिन बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Comp 1 401776267709 1776309392

गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 19 अप्रैल तक नजर आएगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिलों में भारी ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, देहरादून में तापमान 36°C के पार

Gifmagicsite1776300218 1776311084

प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां हल्की आंधी चल सकती है। 4000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून में तापमान 36°C तक पहुंच गया है। रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में मंगलवार को बर्फबारी हुई थी। हालांकि अब मौसम साफ है। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: 7 जिलों में बारिश की संभावना, रांची समेत 6 जिलों में चलेगी लू

Comp 11111776244594 1776311545

कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास है। पिछले 24 घंटे में सरायकेला 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 35.2 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन में पारे में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-19 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से (3-4) डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री पार, कई जिलों में लू, रात का तापमान भी बढ़ा

Ezgif 1 1E4B2B3A9C1776273926 1776311735

बुधवार को प्रदेश का तापमान 2.9°C तक ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश में रोहतक और फरीदाबाद सबसे गर्म रहे, जहां पारा 40.5°C तक पहुंच गया। इसके अलावा 7 जिलों में तापमान 40°C के करीब दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय लू जैसे हालात बनने लगे हैं। रात का तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: आज से बदलेगा मौसम, कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना, तापमान 38.3 डिग्री के पार

Ezgif 5976Da98A6B86317426935141776302728 1776312178

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से गर्मी बढ़ी है, लेकिन गुरुवार से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। इस वजह से पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान बढ़ता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

2 11 1776272993

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×