Ezgif 8331Dc93Cee3C17D 1775802751


]

Ezgif 8331Dc93Cee3C17D 1775802751
पंजाब में बारिश से फसलों को हुए नुकसान व आरडीएफ जैसे मुद्दों को लेकर आज सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्र से मांग की है कि एक तो फसलों को नुकसान हुआ है, उसका जायजा लेने के लिए तुरंत टीम भेजी जाए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके। केंद्र ने टीमें भेजने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दलील दी है कि आरडीएफ के करीब 9000 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार को विकल्प दिया कि अगर केंद्र पैसे जारी कर देता है, तो वह केस वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र राशि किश्तों में जारी कर दे। सीएम ने कहा कि अच्छे माहौल में मीटिंग हुई है और कई चीजों पर सहमति बनी है। पांच प्वाइंटों में जाने मीटिंग में क्या हुआ 1. केंद्र सरकार को सूची देकर आए पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने सारे देश के मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान खाड़ी युद्ध की वजह से प्रभावित होने वाले सेक्टरों को लेकर चर्चा हुई। उस संबंधी आज लिस्ट देकर आए। 2. गोदामों से अनाज का मुद्दा उठाया पंजाब में 155 मीट्रिक टन गेहूं कवर्ड गोदाम में पड़ी है। हमने एफसीआई को कहा कि उस भंडार को उठाया जाए। गोदाम खाली करवाए जाएं। स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। इस अनाज को सार्वजनिक वितरण सिस्टम और प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत लोगों को दिया जा सकता है। यह चीज उन्हें पहले से पता थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक ज्यादा ट्रेन लगाकर गोदाम खाली करवाएंगे। 3. केंद्र सरकार की तरह कम ब्याज पर मिले कर्ज कैश क्रेडिट लिमिट का मुद्दा भी उठाया है। आरबीआई से अगर किसी प्रदेश की सरकार कर्ज लेती है, तो उसे ज्यादा ब्याज देना पड़ता है, जबकि केंद्र सरकार को कम ब्याज लगता है। मंत्री ने कहा कि मुद्दा सही है। मैंने उन्हें बताया कि 0.55 प्रतिशत, आधा प्रतिशत से ज्यादा ब्याज लगता है। कहने को यह आधा प्रतिशत है, लेकिन हमारा 500 करोड़ का नुकसान होता है। 4. आरडीएफ की राशि किश्तों में जारी करे आरडीएफ के पैसे का मुद्दा उठाया। हमने कहा है कि विधानसभा में प्रस्ताव पास कर दिया है कि पैसा मंडियों में ही खर्च करेंगे। यह पैसा पिछली सरकार के समय से रुका हुआ है। हमने उन्हें कहा कि हमारा पैसा दे दो, हम सुप्रीम कोर्ट से केस वापस लेने को तैयार हैं। मैंने सुझाव दिया कि किश्तों में पैसे दे दो। 5. आढ़तियों की कमीशन का मुद्दा उठाया मीटिंग में आढ़तियों के मुद्दे को उठाया। उन्हें भारत सरकार ने जो रेट दिए हैं, वह मंजूर नहीं हैं। वह पौने पांच रुपए और मांग रहे हैं। वह केंद्र सरकार ने देने हैं। हालांकि हमारे कहने पर उन्होंने हड़ताल नहीं की है। हमने कहा कि पंजाब और हरियाणा का मंडीकरण बहुत मजबूत है। हमें इससे बाहर रखा करे। विश्व गुरु तभी बनेंगे, जब सब लोग खुश होंगे। जाखड़ मुझे नहीं प्रधानमंत्री को पत्र लिखे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने की मांग पर सीएम ने कहा कि जाखड़ ने बताए कि कितने किसानों को अब तक कितने पैसे मिला है। उसमें नियम काफी जटिल है। वहीं, उन्होंने जाखड़ मुझे पत्र लिखने की बजाय प्रधानमंत्री को पत्र लिखे। आरडीएफ की राशि किश्तों में जारी करने की मांग की है। हमने केस वापस लेने की मांग रखी है। अकाली दल की कचहरी में अकाली दल फेल सुखबीर बादल के दो तारीख के फैसले पर पर सवाल उठाने संबंधी सीएम ने कहा परमात्मा की चक्की चलती धीमी है, लेकिन पीसती बहुत बारीक है। लोगों की कचहरी में अकाली दल फेल हा चुका है। परमात्मा की कचहरी में फैसला हो जाएगा। बेअदबी कानून को लेकर 13 अप्रैल को लेकर स्पेशल सेशन करवा रह ेळै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×