Location2 2 1775492795


]

  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan & 20 States Hailstorm Alert; Himachal Stone Accident Injures Two

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Location2 2 1775492795

IMD के मुताबिक, 7 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देश में सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मंगलवार को 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन बर्फ गिरी, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिन बारिश और ओले गिरने की संभावना है। सोमवार को लाहौल के मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिर गया, जिससे कार सवार दंपती घायल हो गए।

इधर राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को तेज बारिश हुई, जबकि सीकर में आंधी चली। राज्य के 10 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी सोमवार को तेज बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश और आंधी का अलर्ट है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इससे पहले रविवार को सिक्किम के मंगन जिले में लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर बड़ी दरारें आ गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए थे।

देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार दोपहर तेज बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई।

2 1775492464

अगले दो दिन मौसम का हाल

7-8 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, 3 दिन आंधी-बारिश; भोपाल-ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट

Ezgif 7E3C5B1Fc17D76C61775448105 11775485802 1775525078

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिस की संभावना रहेगी। आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सिस्टम का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 17 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, ओलावृष्टि भी हो सकती है; दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा

1111111111775526442 1775527195

राजस्थान में आज से तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। जयपुर समेत 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। यहां 20 से 50 mm बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी; पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी

Ezgif 800190C873042A4B1775522181 1775525314

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश हो संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: राज्य में सामान्य से 120% ज्यादा बारिश, तेज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट

Comp 3111775484532 1775525667

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 120% अधिक बारिश हुई है। अगले 3 दिन और बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 5 जिलों में तेज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: राज्य में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चंडीगढ़ में भी मौसम बदला; तापमान में आएगी गिरावट

Ezgifcom Optimize 8517505872361775526863 1775528129

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के औसत तापमान में 1.3°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये सामान्य से 1.6°C कम है। पूरी खबर पढ़ें…

2 2 1775492464

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×