Comp 12 2 1775184746


]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 12 2 1775184746

देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी चली। इससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के 15 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। सीहोर में ‘पंचायत’ वेब सीरीज की शूटिंग रोकनी पड़ी। जबकि मऊगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। वहीं हरियाणा के हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अगले 24 घंटों में 2400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम की तीन तस्वीरें…

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी घटी। अक्षरधाम मंदिर के विजुअल्स।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी घटी। अक्षरधाम मंदिर के विजुअल्स।

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे खेत और पहाड़ियां धुंध में ढक गईं।

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे खेत और पहाड़ियां धुंध में ढक गईं।

राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार शाम को तेज आंधी चली।

राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार शाम को तेज आंधी चली।

2 1775150469

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तराखंड: 6 जिलों में बारिश की संभावना, 5 के लिए यलो अलर्ट; पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

Ezgif 4B1B9233B6Fbbbc71775176999 1775180217

देहरादून और उत्तरकाशी समेत 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से हवा चल रही

Gifmagicsite 31775179443 1775180477

लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। आज 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 38.8°C तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले बीते 2 दिन में अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जैसलमेर में तेज बरसात, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Ezgifcom Resize 391775186099 1775187424

जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने की वजह से 7-8 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-जबलपुर में ओले गिरेंगे, 60Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

Cover391775178580 1775181276

प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई। मौसम विभाग ने मुताबिक, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना है। अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Comp 51775139356 1775181507

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल 10 जिलों में तेज बारिश, तूफान और ओले गिरने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। इधर लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के पहाड़ी हिस्से में हिमपात होने के के आसार है। कई क्षेत्रों में 50 से 60kmph रफ्तार से तूफान चल सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी; पटियाला में 36.8°C तापमान दर्ज

Ezgif 237Cddd7F617B8441775180194 1775183064

चंडीगड़ समेत राज्य के 12 जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं 10 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाए चलेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60kmph रहेगी। गुरुवार को पटियाला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 36.8°C तापमान दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: सिरसा-फतेहाबाद में आंधी, हिसार में तेज बारिश हुई; आज 50kmph की रफ्तार के हवा चलेगी

Ezgif 296Ad78Af56105051775149931 1 1775182842

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50kmph की रफ्तार से वहा चल सकती है। गुरुवार की रात हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी देखने को मिली। वहीं हिसार में रात के समय तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

22 1775150480

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×