60A56705 A94C 42F2 9A75 Cf7Fa476Aced 1775131331669


]

60A56705 A94C 42F2 9A75 Cf7Fa476Aced 1775131331669
हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से मिलने आए दिल्ली के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। विवाद युवक की गर्लफ्रेंड की छोटी बहन के किसी बात से नाराज होने पर शुरू हुआ। मामला बढ़ा तो छोटी बहन ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। जिस वक्त झगड़ा हुआ, उस वक्त युवक की गर्लफ्रेंड के पिता भी मौजूद थे। कॉल कर बुलाए गए युवकों ने आते ही युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जमकर लात घूंसे बरसाए। इसके बाद चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार दिए। इससे युवक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी अरेस्ट किए है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ युवक का मर्डर… पुलिस ने 5 हत्यारोपियों को किया अरेस्ट नवीन नगर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल की रात रोशन नगर में जैतपुर विस्तार दिल्ली निवासी युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस और रोशन निवासी रूपनगर जैतपुर दिल्ली, राहुल निवासी टेकराम कॉलोनी जैतपुर तथा हर्ष निवासी अर्पण विहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अमन की मृतक मानस राय के साथ पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×