Location2 1774975117


]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Maharashtra Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/जयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Location2 1774975117

देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह बारिश हुई, 40 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में मथुरा, जालौन और कन्नौज में ओले गिरे।

उधर MP में आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उसके बाद 15 अप्रैल से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।

राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा। जिसके चलते बारिश होगी। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एवलांच (हिमस्खलन) आया और कई रास्ते बंद हो गए हैं। अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है।

देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बर्फबारी हुई।

हरियाणा के हिसार में ओले गिरने के बाद बर्फ दिखाते लोग।

हरियाणा के हिसार में ओले गिरने के बाद बर्फ दिखाते लोग।

यूपी के मथुरा में मंगलवार शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

यूपी के मथुरा में मंगलवार शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

20 1774973824

अगले 2 दिन मौसम का हाल

  • 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, झारखंड और बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। कर्नाटक में बिजली गिरने की आशंका है।
  • 3 अप्रैल- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बिजली गिरने की आशंका है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 15 अप्रैल से भीषण गर्मी, लू भी चलेगी; पहले हफ्ते आंधी-बारिश

Comp 341774969225 1775008284

1 से 4 अप्रैल तक आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 29 जिलों में अलर्ट है। एमपी में 15 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ेगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल का इलाका तपेगा। वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग के शहर भी गर्म रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट; ओलों से फसलें खराब

Cover211774967628 1775008484

राजस्थान में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम ​एक्टिव होगा जिससे बारिश तेज होगी। राजस्थान में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 10 शहरों में बारिश, बिजली गिरी; 40 जिलों में अलर्ट

Gifmagicsite 931775008374 1775008806

यूपी में बेमौसम बारिश जारी है। बुधवार सुबह लखनऊ-अमेठी समेत 10 शहरों में बारिश हुई। बिजली गिरी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मथुरा, जालौन और कन्नौज में तेज ओले गिरे। बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 2 दिन बाद बारिश-ओले का अलर्ट, 6 जिलों में फसल बर्बाद; तापमान में गिरावट

Ezgif 6396D45E08F2077117749617881775004897 1775009060

हरियाणा में दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को एक फिर मौसम बदलेगा। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में ओले गिरे। जिसकी वजह से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, रुद्रप्रयाग में ओले गिरे

Ezgif 2B8Caae1Dfcff9421775004193 1775010069

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। पूरी खबर पढ़ें…

2 21 1774973824

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×