पलवल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूसरी घायल, डॉक्टर के पास जा रही थी

]

F654410D Dc34 4Df1 8F4E 722Aa9697Ec4 1774860840280
पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर धौलागढ़ मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला का उपचार जारी है। कैंप थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी बाइक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। बता दे कि यह घटना 28 मार्च को हुई। जहां धौलागढ़ गांव निवासी अमरचंद उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 37 वर्षीय भाभी राजबाला और 32 वर्षीय साली करिश्मा के साथ कुसलीपुर डॉक्टर के पास जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर जब वे पैदल नेशनल हाईवे-19 पर धौलागढ़ मोड़ के पास पहुंचे, तभी आगरा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। आरोपी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। दिल्ली में उपचार के दौरान एक महिला की मौत अमरचंद ने राहगीरों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को पलवल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, भाभी राजबाला की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान राजबाला ने दम तोड़ दिया। वहीं, साली करिश्मा का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक महिला के देवर अमरचंद उर्फ पप्पू की शिकायत पर अज्ञात बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

  • Related Posts

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र…

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 30 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

    Govt Schools 3-Year Master Plan

    Govt Schools 3-Year Master Plan

    यूपी-बिहार में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी में आंधी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म

    खबर हटके- गर्दन से खींची 9000 किलो की बस:चूहे खा गए रिश्वत के 10 हजार रुपए; बीयर पीने के लिए जूता गिरवी रखने का नियम

    खबर हटके- गर्दन से खींची 9000 किलो की बस:चूहे खा गए रिश्वत के 10 हजार रुपए; बीयर पीने के लिए जूता गिरवी रखने का नियम
    ×